IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

कोलकाता

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। प्लेऑफ के लिहाज से ये मुकाबला महत्वपूर्ण है। GT ने 12 मुकाबले खेले हैं और उसे 8 मैच में जीत मिली है। टीम को 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, KKR ने 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। उसे 6 मैच में हार मिली है। आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं।

KKR के खिलाफ GT का पलड़ा रहा है भारी
IPL में दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान GT को 4 मैच में जीत मिली है। KKR एक मैच में जीत हासिल कर पाई है। एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। इस संस्करण दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहले मैच में GT को 39 रन से जीत मिली थी। आखिरी बार KKR ने IPL 2023 में GT को हराया था। उसे उस मैच में 3 विकेट से जीत मिली थी।

ऐसी हो सकती है KKR की प्लेइंग इलेवन
KKR को पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे का बल्ला कोई कमाल नहीं कर पाया था। ऐसे में उनसे इस मैच में एक कप्तानी पारी की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकुल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी।

इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है GT
GT कमाल के फॉर्म में चल रही है। उसने पिछले 5 मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेगी। टीम को पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 82 रनों की जीत मिली थी। टीम वही प्रदर्शन दोहराना चाहेगी। संभावित एकादश: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज।

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर
GT: प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और ग्लेन फिलिप्स। KKR: सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी और टिम साइफर्ट।

कैसा होगा पिच का मिजाज?
ईडन गार्डन स्टेडियम में काली मिट्‌टी की पिच बनाई जाती है। ऐसे में यह बल्लेबाजों को काफी रास आती है। खेल की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। उसके बाद स्पिनर्स हावी होते हैं। इस पिच पर अगर बल्लेबाज की निगाह एक बार जम गई तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट्स लगते हैं। यहां की तेज आउटफील्ड भी बल्लेबाजों के पक्ष में जाती है। हाउस्टेट के मुताबिक, IPL में पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है।

ऐसा रहेगा कोलकाता का मौसम
एक्यूवेदर के अनुसार, 16 मई को कोलकाता का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है। मुकाबला रात में है, ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से परेशानी नहीं होगी।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें
रघुवंशी ने पिछले 10 मैचों में 32.11 की औसत और 134.41 की स्ट्राइक रेट से 289 रन बनाए हैं। रिंकू के बल्ले से पिछले 10 मैच में 147.95 की स्ट्राइक रेट से 253 रन निकले हैं। सलामी बल्लेबाज शुभमन ने पिछले 10 मैच में 42.8 की उम्दा औसत से 428 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में KKR के कार्तिक ने पिछले 9 मैच में 15 विकेट चटकाए हैं। GT के रबाडा के नाम पिछले 10 मैच में 18 विकेट है।

कब और कहां देखें मुकाबला?
KKR और GT के बीच यह मुकाबला 16 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

 

Related Posts

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581