LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

लखनऊ

लखनऊ सुपर जाएंट्स वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 का 59वां मैच आज यानी शुक्रवार, 15 मई को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। एलएसजी वर्सेस सीएसके मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -ऋषभ पंत और ऋतुराज गायकवाड़- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। लखनऊ की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है, ऐसे में आज वह बेखौफ होकर खेलेंगे। हालांकि हर किसी की नजरें चेन्नई पर रहने वाली है। समय रहते सीएसके ने फॉर्म पकड़ ली है। आज का मैच जीतकर चेन्नई की नजरें टॉप-4 में जगह बनाने और प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाने पर होगी। आईए एक नजर एलएसजी वर्सेस सीएसके पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

LSG vs CSK पिच रिपोर्ट
लखनऊ वर्सेस चेन्नई मैच इकाना स्टेडियम की पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा। यह पिच इस सीजन लो स्कोरिंग रही है। LSG को इस साल इस खास ट्रैक पर संघर्ष करना पड़ा है, उन मैचों में वे 141 और 119 रन पर आउट हो गए, और दोनों में हार का सामना करना पड़ा। उन मैचों में गिरे 30 विकेटों में से 23 विकेट फास्ट बॉलर्स ने लिए थे। 2024 से इस ट्रैक पर सभी IPL मैचों में, स्पिनर्स फास्ट बॉलर्स की तुलना में थोड़े ही ज्यादा इकॉनमी रेट वाले रहे हैं (स्पिनर्स के लिए 9.35 का इकॉनमी रेट बनाम फास्ट बॉलर्स के लिए 9.51)।

इकाना स्टेडियम IPL रिकॉर्ड
मैच- 27

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 12 (44.44%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 14 (51.85%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 16 (59.26%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 10 (37.04%)

बिना रिज़ल्ट वाले मैच- 1 (3.70%)

हाईएस्ट स्कोर- 235/6

लोएस्ट स्कोर- 108

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 177/2

हर विकेट पर औसत रन- 27.48

हर ओवर पर औसत रन- 8.73

पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 173.56

LSG vs CSK हेड टू हेड
लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स का आमना सामना आईपीएल के इतिहास में कुल 7 बार हुआ है, जिसमें दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं, वहीं एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकल पाया था। दोनों टीमों की यह इस सीजन की दूसरी भिड़ंत है, पहली बार में चेन्नई ने अपने घर पर लखनऊ को 5 विकेट से हराया था।

LSG vs CSK स्क्वॉड
लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉड: जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक यादव, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नोर्त्जे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आयुष बडोनी, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी

चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, आकाश मधवाल, डियान फॉरेस्टर, एमएस धोनी, मैट हेनरी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, अमन खान, ज़कारी फाउल्केस, मैकनील नोरोन्हा

Related Posts

IPL 2027 से पहले CSK और SRH का बड़ा सौदा, खलील अहमद और नाथन एलिस की हुई अदला-बदली

नई दिल्ली आईपीएल के आगामी सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक बड़ा और दिलचस्प ट्रेड डील आधिकारिक रूप से पूरा हो गया है।…

29 साल के बल्लेबाज चिन्मय सुतार का धमाका, बिल पोंसफोर्ड का 103 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली घरेलू क्रिकेट में इस समय मिजोरम के 29 वर्षीय बल्लेबाज चिन्मय सुतार अपने बल्ले से नया इतिहास रच रहे हैं। अपनी लगातार लंबी पारियों और निरंतरता से उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581