क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

मुंबई 
आईपीएल 2026 के बीच इंग्लैंड के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर ल‍ियाम डाउसन (Liam Dawson) ने अपने एक बड़े फैसले से क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. 36 साल के डॉसन ने तत्काल प्रभाव से फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है. हालांकि वह व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और दुनियाभर की टी20 लीग में नजर आते रहेंगे। 

डॉसन भले ही आईपीएल में अब तक नहीं खेले हों, लेकिन साउथ अफ्रीका की टी20 लीग SA20 में वह सनराइजर्स ईस्टर्न कैप का हिस्सा हैं. 2024-25 सीजन में उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 विकेट हासिल किए थे. इसके अलावा बल्ले से 47 रन भी बनाए थे. डॉसन सिर्फ रेड बॉल क्रिकेट से दूर हुए हैं, इसलिए फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनका सफर जारी रहेगा। 

अपने संन्यास को लेकर डॉसन ने हैम्पशायर की वेबसाइट पर कहा- यह फैसला मैंने हल्के में नहीं लिया है, लेकिन मुझे लगता है कि सफेद गेंद क्रिकेट में अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए यह सही समय है। 

डॉसन के इस फैसले से साफ है कि अब उनका पूरा फोकस व्हाइट बॉल क्रिकेट पर रहेगा. इंग्लैंड के लिए उन्होंने 4 टेस्ट मैच खेले हैं. इसके अलावा 9 वनडे और 32 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भी इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. माना जा रहा है कि अब वह सीमित ओवरों के क्रिकेट में खुद को और मजबूत बनाकर इंग्लैंड टीम में नियमित जगह बनाने की कोशिश करेंगे। 

अगर उनके फर्स्ट क्लास करियर पर नजर डालें तो आंकड़े बेहद शानदार रहे हैं. डॉसन ने 218 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले, जिनकी 284 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 32.31 की औसत से 380 विकेट हासिल किए. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12/130 रहा. उन्होंने तीन बार मैच में 10 विकेट और 15 बार पांच विकेट हॉल अपने नाम किया। 

सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, बल्लेबाजी में भी डॉसन का रिकॉर्ड दमदार रहा. उन्होंने 351 पारियों में 34.48 की औसत से 10828 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 18 शतक और 56 अर्धशतक निकले, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 171 रन रहा। 

172 ल‍िस्ट ए में उन्होंने     3879 रन बनाए, जहां उनका हाइएस्ट स्कोर 142 रहा, वहीं इस फॉर्मेट में उन्होंने 184 विकेट भी झटके. 344 टी20 मैचों में उन्होंने 2954 रन बनाए और 288 व‍िकेट लिए। 

Related Posts

न्यूजीलैंड ने आखिरी दो टी20 जीतकर की वापसी, पांचवें मुकाबले में भारत के 192 रन के लक्ष्य को किया हासिल

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने 7 व‍िकेट से अपने नाम किया. न्यूजीलैंड की जीत के सबसे…

गौतम गंभीर का बड़ा बयान, विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ियों को मिलते रहेंगे मौके

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच से पहले कोच गंभीर ने क्रिकेट पंडितों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनका काम सही फैसले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581