सपने में सांप दिखने के संकेत, स्वप्न शास्त्र क्या कहता है

स्वप्न शास्त्र में सपनों को भविष्य के संकेत और मन की स्थिति से जोड़कर देखा जाता है. खासकर सपने में सांप दिखना एक बहुत ही महत्वपूर्ण संकेत माना गया है. सांप को कहीं शुभ तो कहीं चेतावनी का प्रतीक भी माना जाता है. जो इस बात पर निर्भर करता है कि वह सपने में किस रूप में दिखाई दिया है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सांप शक्ति, ऊर्जा, छिपे हुए डर और परिवर्तन का प्रतीक है. कई बार यह संकेत देता है कि आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने वाला है या कोई पुरानी स्थिति बदल सकती है. तो आइए पंडित प्रीतिका मजूमदार जी से जानते हैं कि सपने में सांप दिखने का महत्व.

मंदिर में सांप दिखना
अगर सपने या वास्तविक जीवन में मंदिर में सांप दिखाई दे, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है. यह संकेत है कि आपकी मनोकामनाएं जल्द पूरी हो सकती हैं और भगवान शिव की कृपा आप पर बनी हुई है.

सांप का पेड़ पर चढ़ना
अगर सपने में सांप पेड़ पर चढ़ता हुआ दिखे, तो यह शुभ संकेत माना जाता है. इसका मतलब है कि जीवन में कोई अच्छी खबर मिल सकती है, नौकरी या बिजनेस में तरक्की हो सकती है और अचानक लाभ के योग बन सकते हैं.

सांप से धन प्राप्ति का संकेत
अगर कोई निर्धन व्यक्ति सपने में सांप को पेड़ से नीचे उतरते हुए देखे, तो इसे धन लाभ का संकेत माना जाता है. वहीं, धनवान व्यक्ति के लिए यह संकेत आर्थिक नुकसान की ओर इशारा कर सकता है.

शिवलिंग पर सांप देखना
अगर सपने में सांप शिवलिंग पर लिपटा हुआ दिखाई दे, तो यह बहुत ही शुभ संकेत है. यह भगवान शिव के आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है और रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना बनती है.

रास्ता काटता हुआ सांप
अगर कोई सांप दाईं ओर से रास्ता काट दे, तो यह शुभ माना जाता है और कार्य सफल होने के संकेत देता है. लेकिन अगर बाईं ओर से रास्ता काटे, तो इसे बाधा या असफलता का संकेत माना जाता है.

मरा हुआ सांप देखना
सपने में मरा हुआ सांप देखना सामान्यतः अच्छा संकेत नहीं माना जाता. यह आने वाले समय में किसी परेशानी या चुनौती का संकेत हो सकता है.

सांप का काटना या पीछा करना
अगर सांप आपको काटता है या पीछा करता है, तो यह तनाव, डर या स्वास्थ्य संबंधी समस्या का संकेत माना जाता है. यह भी दर्शाता है कि आप किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं.

सांप और नेवले की लड़ाई
अगर सपने में सांप और नेवले की लड़ाई दिखाई दे, तो यह कानूनी विवाद या संघर्ष का संकेत माना जाता है.

सांप का छिपना या गायब होना
सपने में अगर सांप आपको देखकर छिप जाए, तो यह सुरक्षा या किसी बड़ी परेशानी से बचाव का संकेत माना जाता है.

बिल में जाता सांप
अगर सांप बिल में जाता हुआ दिखे, तो इसे धन लाभ का संकेत माना जाता है. लेकिन अगर बिल से बाहर निकलता दिखे, तो यह धन हानि का संकेत हो सकता है.

बार-बार सांप दिखना
अगर आपको बार-बार सपने में सांप दिखता है, तो इसे मानसिक तनाव या किसी चिंता का संकेत माना जाता है.

सांप के सपने के प्रभाव को कम करने के उपाय
ऐसे सपनों से नकारात्मक प्रभाव कम करने के लिए लोग सोमवार को शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें. साथ ही 'ऊं नमः शिवाय' का जाप करें और शिव भक्ति जरूर करें.

Related Posts

धनतेरस की शॉपिंग से पहले देखें लिस्ट, इन 9 चीजों की खरीदारी से मिलेगा शुभ फल

धनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले मनाया जाता है. इस साल धनतेरस  6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह…

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581