गर्मियों के लिए हेल्दी ऑप्शन: जौ की रोटी से पाएं ठंडक और बेहतर डाइजेशन

 गर्मियों में खाना-पान का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. इस मौसम में ऐसे खाने की जरूरत होती है जो शरीर को ठंडा रखे, आसानी से पच जाए और डाइजेशन के लिए भी अच्छा हो. ऐसे में जौ के आटे की रोटी एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसकी तासीर ठंडी होती है जो गर्मियों में बॉडी टेंपरेचर को बैलेंस करने में मदद करती है. यह फाइबर से भी भरपूर होती है जो डाइजेशन को बेहतर करता है और उमस वाले मौसम में होने वाली गैस और भारीपन की समस्या को कम होती है. इसके अलावा इसमें कई ऐसे विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं.

जौ की रोटी हेल्दी होने के साथ-साथ खाने में भी काफी टेस्टी होती है. लेकिन कई लोग इसे इसलिए नहीं बनाते, क्योंकि यह अक्सर सख्त और सूखी हो जाती है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आपकी जौ की रोटी भी गेहूं की तरह सॉफ्ट और मुलायम बनेगी.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप जौ का आटा
½ कप गेहूं का आटा (ऑप्शनल, रोटी को सॉफ्ट बनाने के लिए)
गुनगुना पानी (आटा गूंधने के लिए)
चम्मच नमक (स्वाद अनुसार)
1 चम्मच तेल या घी
थोड़ा सा अजवाइन (ऑप्शनल)

जौ के आटे से सॉफ्ट रोटी कैसे बनाएं?
    सबसे पहले एक बाउल में जौ का आटा और गेहूं का आटा मिलाएं.
    अब इसमें नमक, अजवाइन और तेल/घी डालकर अच्छे से मिक्स करें.
    अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए आटा गूंथ लें. ध्यान रहें आटा सॉफ्ट होना चाहिए लेकिन बहुत ज्यादा गीला नहीं.
आटा गूंथने के बाद आटे को ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें, इससे रोटी बनाना आसान होगा.
    अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और हल्के हाथ से बेलकर रोटी का आकार दें.
    तवा गर्म करें और रोटी डालें. जब एक तरफ हल्के बुलबुले दिखें तो पलट दें. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें.
अब आपकी जौ की रोटी तैयार है. इसे घी लगाकर सब्जी या चटनी के साथ परोसें.

 

Related Posts

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581