मेसी-डी पॉल की जोड़ी का कमाल, इंटर मियामी ने टोरंटो को किया ध्वस्त

टोरंटो

 लियोन मेसी ने एक गोल और दो असिस्ट करके मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) के इतिहास में 100 गोल में योगदान देने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। मेसी के इस प्रदर्शन से इंटर मियामी ने टोरंटो एफसी को 4-2 से हराकर अपनी लगातार जीत का सिलसिला छह मैचों तक पहुंचा दिया।

मेसी के इस प्रदर्शन से उनके 64 रेगुलर-सीजन मैचों में कुल 59 गोल और 41 असिस्ट हो गए हैं, जिससे उन्होंने टोरंटो के सेबेस्टियन जियोविको द्वारा बनाए गए 95 गोल के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मेसी के अब मियामी के लिए सभी प्रतियोगिताओं में कुल 101 मैचों में 87 गोल और 57 असिस्ट हो गए हैं। टोरंटो के विरुद्ध मुकाबले में मियामी के रोड्रिगो डी पॉल ने भी एक गोल और दो असिस्ट किए।

डी पॉल ने दिलाई इंटर मियामी को बढ़त
डी पाल ने 44वें मिनट में एक फ्री किक पर गोल करके इंटर मियामी को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद मेसी और डी पॉल के असिस्ट से 56वें मिनट में लुइस सुआरेज ने दूसरा गोल किया। डिफेंडर सर्जियो रेगिलोन ने 73वें मिनट में मेसी के असिस्ट से तीसरा गोल किया। जबकि डी पॉल ने 75वें मिनट में मेसी को टीम के लिए चौथा गोल करने में मदद की। वहीं इसके बाद टोरंटो के लिए एमिलियो अरिस्टिजाबल ने दो गोल दागे। मुकाबले में प्रशंसक मेसी के करीब जाने की कोशिश में मैदान पर कूद गए। इससे मुकाबले को दो बार रोकना पड़ा।

ब्रेंटफोर्ड को हराकर सिटी ने आर्सेनल पर दबाव बढ़ाया
मैनचेस्टर सिटी ने शनिवार को ब्रेंटफोर्ड को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल पर दबाव बढ़ा दिया। सिटी की ओर से जेरेमी डोकू, एर्लिंग हालैंड और ओमार मारमोश ने गोल दागे। इस परिणाम से आर्सेनल और दूसरे स्थान पर चल रही सिटी के बीच अब सिर्फ दो अंक का अंतर रह गया है। आर्सेनल के 35 मैच में 76 जबकि सिटी के इतने ही मैच में 74 अंक हैं। इधर तीसरे स्थान पर चल रहे मैनचेस्टर यूनाइटेड ने सदरलैंड से गोल रहित ड्रॉ खेला, जबकि छठे स्थान पर चल रहे बोर्नेमाउथ ने फुलहम को 1-0 से शिकस्त दी।

केन के पेनाल्टी पर चूकने के बावजूद जीता बायर्न
बुंडेसलीगा में हैरी केन पेनाल्टी को गोल में बदलने से चूक गए। बायर्न म्यूनिख के लिए 24 बार पेनाल्टी को गोल में बदल चुके केन ने यह पहली बार कोई स्पॉट किक मिस की। हालांकि इसके बावजूद ओलिस के गोल के दम पर बायर्न ने वोल्फ्सबर्ग को 1-0 से हराया। 89वें मिनट में वोल्फ्सबर्ग के मैटियस स्वानबर्ग के पास बराबरी का मौका था, लेकिन उनका शॉट क्रॉसबार से टकरा गया। इधर लीपजिग ने सेंट पॉली पर 2-1 की जीत के साथ बुंडेसलीगा में तीसरा स्थान के साथ चैंपियंस लीग में अपनी वापसी सुनिश्चित कर ली।

 

Related Posts

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581