कपिल शर्मा शो पर क्या हुआ? सुनील पाल ने मेकर्स और जज पर लगाए गंभीर आरोप

कॉमेडियन सुनील पाल पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं. हफ्तों पहले वो कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो पर पहुंचे थे, जहां समय रैना भी थे जिनसे उनका 36 का आंकड़ा है. सुनील पाल और समय रैना ने एक-दूसरे को जमकर रोस्ट भी किया. हालांकि इंटरनेट के मुताबिक, सुनील पाल को शो के दौरान निशाना बनाया गया.

सुनील पाल के जोक्स पर बेहद कम लोगों को हंसी आ रही थी. यहां तक कि कपिल शर्मा भी उनकी टांग खींच रहे थे. शो के बाद कॉमेडियन ने अपनी सफाई में कई सारी बातें कहीं. अब एक बार फिर सुनील पाल ने अपने चर्चित एपिसोड पर बात की. लेकिन इस बार उन्होंने शो के मेकर्स और जज पर निशाना साधा.

यूट्यूबर सूरज कुमार संग पॉडकास्ट में सुनील पाल ने कहा कि नेटफ्लिक्स समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को हाइलाइट करना चाहता था. वो उन दोनों को डाउनफॉल से ऊपर उठाना चाहते थे, इसलिए कपिल शर्मा के शो पर स्पेशल एपिसोड लेकर आए. कॉमेडियन ने दावा किया कि शो की टीआरपी में भारी बूस्ट मिल सके, इसलिए मेकर्स ने उन्हें भी समय वाले एपिसोड में बुला लिया. सुनील पाल ने समय संग शो करने पर भी रिएक्ट किया, जिनको वो किसी वक्त आतंकवादी बुलाते थे.

कपिल के शो पर सुनील संग क्या हुआ?
कॉमेडियन ने कहा, 'वो कपिल शर्मा का शो था, ना कि समय रैना या रणवीर का. वहां तो शाहरुख-सलमान-आमिर खान जैसे सुपरस्टार भी जाते हैं, उसमें क्या शॉकिंग बात हो गई अगर मैं वहां चला गया? मुझे वहां शो में बुलाया गया था. मुझे कोई आइडिया नहीं था कि वहां पर समय रैना भी होगा. मुझसे कहा गया कि एपिसोड में स्टैंडअप कॉमेडियन्स को लाया जाएगा, और उसमें वो भी शायद होंगे. मुझे कहा कि आप आओ और वहां एक स्टैंडअप शो करके दिखाओ, कोई इंटरव्यू नहीं.'

'मैंने एक 15 मिनट का स्कैच भी तैयार किया था और शो के डायरेक्टर अनुकल्प गोस्वामी ने उसे फाइनल भी कर दिया था. जब मैं वहां पहुंचा, तो मुझे पता चला कि वो दोनों समय और रणवीर भी वहां थे. मुझे स्टेज पर स्टैंडअप करने का मौका नहीं मिला. यहां तक कि उन्होंने मेरे कुछ जोक्स एडिटिंग के वक्त काट दिए, जो मैंने शो पर बोले थे.'

सुनील पाल ने हालांकि ये भी साफ किया कि ना सिर्फ उनके, बल्कि समय और रणवीर की भी कई सारी बातें एडिट की गई थी. कॉमेडियन ने इस दौरान शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह पर भी तंज कसा. सुनील पाल ने कहा कि समय के एक जोक पर दोनों हंस-हंसकर लोटपोट हो गए, लेकिन उनके जोक पर कोई नहीं हंसा जिससे उन्हें उनके खिलाफ हुई प्लानिंग का शक हुआ.

शो के जज पर सुनील पाल ने उठाए सवाल
कॉमेडियन ने कहा, 'सब कुछ एक तरफा हो गया. मुझे लगा कि मैं कहीं फंस गया हूं और लोग मुझे निशाना बना रहे हैं. बहुत से लोगों ने भी ये बात नोटिस की. जान-बूझकर लोगों को कहा गया था कि मेरे जोक्स पर मत हंसो, और दूसरे इंसान के छोटे-से-छोटे जोक पर भी बहुत ज्यादा तारीफ करो. नवजोत सिंह सिद्धू, जो 20 साल से कॉमेडियन्स को सुन रहे हैं, उन्होंने समय के एक छोटे जोक पर कहा कि बहुत बढ़िया, तुम अगले कपिल हो. यहां तक कि अर्चना भी उनके जोक पर नहीं हंसी. अर्चना ऐसी है कि पैसे मिले तो हवा पर भी हंस देगी. लेकिन अगर उसने भी नहीं हंसा, तो मुझे लगा कि यह सब प्लानिंग थी.'

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581