किम कार्दशियन ने बदली कई जिंदगी, जेल की मांओं को कराया बच्चों से भावुक मिलन

 

मदर्स डे के अवसर पर ग्लोबल स्टार किम कार्दशियन जेल में बंद कई मांओं को उनके बच्चों से मिलवाने में मदद कर रही हैं। किम कार्दशियन ने रिफॉर्म अलायंस और लेडीज ऑफ होप मिनिस्ट्रीज  के साथ मिलकर पूरे अमेरिका की फेडरल जेलों में बंद 50 मांओं के लिए इस रविवार को अपने बच्चों से मिलने का इंतजाम किया है। इस पहल के तहत परिवारों के सफर और दूसरे खर्चों का ध्यान रखा जाएगा, ताकि वे मदर्स डे एक साथ मना सकें।

'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर हुआ चुनाव
पीपल मैगजीन के मुताबिक, परिवारों का चुनाव 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया गया था। इनमें से कई महिलाओं ने वर्षों से अपने बच्चों और परिवारीजनों को नहीं देखा है। इस पहल के बारे में बात करते हुए किम ने बताया कि जेल में बंद रहने के दौरान कई मांएं अपने बच्चों की जिंदगी के अहम पलों से दूर रही हैं।

किम बोलीं- 'बच्चों से मां की मुलाकात कराना गर्व की बात'
पीपल  के अनुसार, उन्होंने एक बयान में कहा, 'इनमें से कई माताओं ने अपने बच्चों और परिवारों से दूर रहते हुए वर्षों बिता दिए हैं। वे जन्मदिन, त्योहारों और रोजमर्रा के उन पलों से दूर रहीं, जिन्हें हममें से ज्यादातर लोग आम बात मान लेते हैं'। किम ने यह भी कहा कि इन माताओं का साथ देना और परिवारों को फिर से मिलाने में मदद करना उनके लिए गर्व की बात है।

महिला कैदियों से मिलीं किम
किम ने कहा, 'मुझे इन परिवारों को फिर से जोड़ने में मदद करने का सम्मान मिला है, ताकि वे अपने बच्चों को गले लगा सकें, साथ मिलकर हंस सकें और बस फिर से एक परिवार बन सकें। हाल ही में किम कार्दशियन, उनकी मां क्रिस जेनर और रिफॉर्म अलायंस की सदस्य जेसिका जैक्सन ने भी कैलिफोर्निया के चॉचिला में एक महिला जेल का दौरा किया। इस दौरान वे जेल में बंद कई महिलाओं से मिलीं, जिनमें वे महिलाएं भी शामिल थीं जिन्हें हॉस्पिस केयर मिल रही थी। किम ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपना अनुभव भी शेयर किया था।

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581