Yuzvendra Chahal Controversy: विमान में सिगरेट पीने पर हंगामा, BCCI ने शुरू की जांच

मुंबई
भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडि पर तेज से वायरल हो रहा है जिसमें वो फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखाई दे रहें। इस पर अब सोशल मीडिया लेकर क्रिकेट के कई दिग्गज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI से सख्त एक्शन की बात करते हुए चहल को जेल भेजने की बात मांग कर रहे हैं।

युजवेंद्र चहल इस समय चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने हैदराबाद की फ्लाइट में वेप/ई-सिगरेट का इस्तेमाल किया। जिसका वीडियो पंजाब के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था। वीडियो वायरल होने के बाद अब चहल के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

पहले भी हुआ था वीडियो वायरल
आईपीएल 2026 में किसी खिलाड़ी द्वारा ई-सिगरेट पीने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले राजस्थान रॉयल के कप्तान रियान पराग का वीडियो भी सामने आया था। पराग को मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते देखा गया था। इसके बाद उन पर एक्शन लेते हुए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया था। अब चहल की फ्लाइट में वेप पीने के वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है। इसी बीच पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन चहल की हरकत को अपराध बताते हुए उन्हें जेल भेजे जाने की मांग की है।

शिवरामकृष्णन ने पूरे विवाद पर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जाना घटना की गंभीरता को देखते हुए काफी कम है। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि चहल को जेल भेजा जाए। शिवरामकृष्णन ने एक्स पर लिखा कि भारत में ई-सिगरेट बैन है। चहल को जेल में होना चाहिए। कानून बनाकर अगर उन्हें लागू नहीं किया जाए तो उनका कोई फायदा नहीं है। मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना तो बहुत कम है। अगर कोई आम आदमी ऐसी हरकत करता तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होती?”

BCCI ने जारी की चेतावनी
इसी बीच BCCI के सचिव देवजीत सैकिया एडवाइजरी जारी कर दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि, ड्रेसिंग रूम और टूर्नामेंट वेन्यू के अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों में वेपिंग के मामले BCCI के सामने आए हैं। भारत में लागू कानून के तहत वेप और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिबंधित हैं। टूर्नामेंट परिसर में ऐसा करने वाला कोई भी व्यक्ति न सिर्फ BCCI और IPL के नियमों का उल्लंघन कर रहा है। इसके लिए सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

 

  • Related Posts

    बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

    नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

    रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

    नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

    झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

    पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

    पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

    दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

    दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

    पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

    पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

    पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

    CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581