संगरूर में बोले CM मान: कानून नहीं हटेगा, भाजपा के नोटिस से नहीं डरेंगे

चंडीगढ़ 

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने साफ कर दिया है कि बेअदबी कानून किसी भी कीमत पर वापस नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को बेअदबी कानून परवान है लेकिन बादल परिवार को नहीं है।  संगरूर में पत्रकारवार्ता के दाैरान सीएम मान ने कहा कि शपथ से पहले बंगाल जलने लगा है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा बम धमाके, ईडी रेड से चुनाव की तैयारी करती है। 

भाजपा के मानहानि के नोटिसों की हमें कोई परवाह नहीं है। मान ने कहा कि मोदी सरकार पंजाब के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने मोदी सरकार को चेतावनी दी कि ऐसे हथकंडे बंद करें वरना पंजाबी कड़ा जवाब देंगे। सीएम ने कहा कि नफरत की पैदावार पंजाब में नहीं हो सकती। यहां आपसी भाईचारा मजबूत है, भाजपा के मंसूबे सफल नहीं होंगे। 

भाजपा के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे
मान ने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के भाईचारे को तोड़ने के भाजपा के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे और पंजाब के साथ किए जा रहे अन्याय का पंजाबी कड़ा जवाब देंगे। 

मुख्यमंत्री ने भाजपा की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जब भी चुनाव करीब आते हैं तो भाजपा बम धमाकों, मानहानि के नोटिसों और ईडी की रेड जैसे हथकंडों का सहारा लेती है। उन्होंने कहा कि भाजपा मानहानि के नोटिस भेजकर डराना चाहती है, लेकिन हमें इनकी कोई परवाह नहीं है। मोदी सरकार को अपनी तानाशाही और ऐसे घटिया हथकंडे बंद करने चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि वहां शपथ ग्रहण से पहले ही हिंसा का माहौल बना दिया गया है। पूरा बंगाल जल रहा है। सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, पंजाब की धरती बहुत उपजाऊ है, यहां हर तरह के बीज बोए जा सकते हैं, लेकिन नफरत की पैदावार यहां कभी नहीं हो सकती।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां का आपसी भाईचारा बहुत मजबूत है और दिल्ली की सत्ता पंजाब के साथ जो अन्याय कर रही है, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।
  

 

Related Posts

त्यौहारों के मौसम में बांधवगढ़ के वन्यप्राणी भी मना रहे उत्सव

वन्यजीवों की बढ़ती आमद से समृद्ध हो रही बांधवगढ़ की जैव विविधता भोपाल शरद ऋतु के आगमन के साथ ही नागरिकों के साथ ही वन्य प्राणियों के लिये भी त्यौहारों…

दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अवैध शराब कतई नही बिकने पाए प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग नही होने पाए मादक पदार्थों की अवैध खेती और इनके उपयोग पर लगाएं रोक धनतेरस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581