केरी पैकर की पहल ने पारंपरिक क्रिकेट को मनोरंजन और बड़े कारोबार में बदला

नई दिल्ली

9 मई 1977… क्रिकेट इतिहास की वह तारीख, जिसने इस खेल की दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया. तब ब्रिटेन के अखबार डेली मेल ने एक सनसनीखेज हेडलाइन छापी थी- वो दिन जब दुनिया के टॉप क्रिकेटर्स समुद्री लुटेरे बन गए. कहने का अर्थ है कि वो तारीख जिस दिन दुनिया के बड़े क्रिकेटरों ने पारंपरिक क्रिकेट व्यवस्था के खिलाफ ‘बगावत' कर दी थी. इस क्रांति के पीछे ऑस्ट्रेलियाई मीडिया टायकून केरी पैकर थे, जिन्होंने वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट (WSC) शुरू कर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और क्रिकेट बोर्ड्स को सीधी चुनौती दी थी.

पूरी कहानी टीवी ब्रॉडकास्ट अधिकारों से शुरू हुई. केरी पैकर अपने चैनल 'चैनल 9' के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के टीवी राइट्स चाहते थे, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने उन्हें राइट्स देने से इनकार कर दिया. इसके बाद पैकर ने क्रिकेट सिस्टम को ही चुनौती देने का फैसला कर लिया और अपनी अलग क्रिकेट लीग शुरू कर दी. उस समय पैकर की सबसे बड़ी साइनिंग इंग्लैंड के कप्तान टोनी ग्रेग थे. उन्होंने दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों को वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई. इनमें विवियन रिचर्ड्स, बैरी रिचर्ड्स और डेनिस लिली जैसे दिग्गज शामिल थे.

जब यह खबर लीक हुई कि दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी केरी पैकर की लीग में शामिल हो चुके हैं, तो क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया. वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट को 'पैकर सर्कस' कहा गया. टोनी ग्रेग से इंग्लैंड की कप्तानी छीन ली गई और खिलाड़ियों पर बैन लगाने तक की बातें होने लगीं. आईसीसी और क्रिकेट बोर्ड्स ने वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट और उसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों पर बैन लगाने की कोशिश की, लेकिन मामला अदालत तक पहुंच गया. लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अदालत ने खिलाड़ियों के पक्ष में फैसला सुनाया. अदालत ने कहा कि क्रिकेटरों को अपनी कमाई और करियर चुनने का पूरा अधिकार है.

पैकर को आखिरकार मिला ब्रॉडकास्टिंग राइट्स
वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट सिर्फ 17 महीने तक चला, लेकिन उसका असर हमेशा के लिए क्रिकेट में रह गया. आखिरकार केरी पैकर को वही मिला, जो वह चाहते थे- ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट के ब्रॉडकास्ट अधिकार. लेकिन इससे भी बड़ी बात यह रही कि वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट ने क्रिकेट को पूरी तरह आधुनिक बना दिया.
 

आज क्रिकेट में जो चीजें आम लगती हैं, उनकी शुरुआत काफी हद तक वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट से हुई थी. वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट में खिलाड़ियों ने रंगीन कपड़े पहनकर मुकाबले खेले. साथ ही केरी पैकर ने मुकाबले शाम के समय फ्लडलाइट के अंडर आयोजित कराए. पहले तो पैकर का मजाक उड़ाया गया, लेकिन सिडनी में हुए डे-नाइट मुकाबले में 50 हजार से ज्यादा लोग जुटे, तो यह साबित हो गया कि यह एक सफल प्रयोग था. उस दौर में यह सब क्रिकेट के लिए क्रांतिकारी बदलाव थे.
 

वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट में तेज गेंदबाजों का दबदबा इतना ज्यादा था कि बल्लेबाजों को अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत महसूस होने लगी. डेविड हुक्स के जबड़े पर लगी खतरनाक गेंद के बाद हेलमेट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा.

कई क्रिकेट एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर केरी पैकर नहीं होते, तो आज का आधुनिक वनडे क्रिकेट शायद कभी अस्तित्व में ही नहीं आता. वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट ने क्रिकेट को सिर्फ पारंपरिक टेस्ट फॉर्मेट तक सीमित नहीं रहने दिया, बल्कि इसे मनोरंजन और बड़े बिजनेस में बदल दिया.

 

Related Posts

विराट कोहली ने रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी, SENA देशों में रचा क्रिकेट का नया इतिहास

 ऑकलैंड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला वनडे क्रिकेट में जमकर गरज रहा है और रिकॉर्ड बुक में कई नए अध्याय जुड़ रहे हैं. 4 नवंबर (बुधवार)…

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581