कृष्णावतारम पार्ट 1 की लिमिटेड रिलीज से मजबूत शुरुआत, दर्शकों से मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

कुछ दिन पहले शानदार ट्रेलर से इंप्रेस करने वाली फिल्म क़ृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम थिएटर्स में पहुंच चुकी है. शुक्रवार को सुबह पहला शो शुरू होने के साथ फिल्म का बॉक्स ऑफिस टेस्ट शुरू हो जाएगा. मगर क़ृष्णावतारम ने इशारा कर दिया है कि इस टेस्ट में इसकी परफॉरमेंस कैसी होने वाली है.

गुरुवार को क़ृष्णावतारम बहुत लिमिटेड शोज के साथ रिलीज हुई. पहले दिन शाम में कई थिएटर्स में इसके एक-दो शोज ही चलते नजर आए. लेकिन लिमिटेड शोज ने फिल्म के लिए पेड प्रीव्यूज जैसा काम किया है. इन शोज से फिल्म को तारीफ तो मिली ही, साथ में सॉलिड कमाई भी मिली. ये इशारा है कि क़ृष्णावतारम के लिए लोगों में एक्साइटमेंट तो है.

क़ृष्णावतारम को मिली सॉलिड शुरुआत
क़ृष्णावतारम के रिव्यूज बहुत पॉजिटिव आ रहे हैं और पहले दिन फिल्म देख चुके लोग भी सोशल मीडिया पर तारीफ करते ही नजर आए. इन तारीफों का ही असर है कि क़ृष्णावतारम ने लिमिटेड शोज से दमदार कमाई की है और ये बॉलीवुड से साल की पहली सरप्राइज हिट बन सकती है.

सैकनिल्क का डेटा बताता है कि क़ृष्णावतारम ने गुरुवार के शोज से करीब 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. जितने कम शोज के साथ क़ृष्णावतारम थिएटर्स में पहुंची, उस हिसाब से ये कलेक्शन काफी अच्छा है. लेकिन क़ृष्णावतारम के कलेक्शन से ज्यादा दिलचस्प है इस फिल्म के लिए जनता का रिस्पॉन्स. गुरुवार को फिल्म के शोज 'फास्ट फिलिंग' मोड में नजर आए. दिल्ली एनसीआर के कुछ थिएटर्स में इसके शोज 50% और उससे भी थोड़े ज्यादा भरे नजर आए.

गुरुवार की शाम को क़ृष्णावतारम के लिए बुक माय शो का ट्रेंडिंग टिकर चालू हो गया था. शाम को एक घंटा ऐसा रहा जब फिल्म के 1 हजार से ज्यादा टिकट बुक हो गए. शुक्रवार को सुबह बुक माय शो का टिकट डेटा बता रहा था कि गुरुवार सुबह के बाद से 24 घंटों में फिल्म के 14 हजार से ज्यादा टिकट बुक हुए. टिकट बुकिंग में नजर आ रही ये हरकत बता रही है कि क़ृष्णावतारम में लोगों को दिलचस्पी तो है. अगर शुक्रवार को सुबह से इस फिल्म को अच्छी तारीफें मिलनी शुरू हुईं, तो वीकेंड में इसकी ऑडियंस काफी बढ़ जाएगी.

माइथोलॉजिकल फिल्में कर रहीं कमाल
पिछले कुछ सालों से माइथोलॉजिकल फिल्में काफी सरप्राइज कर रही हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण साउथ से आई फिल्म कार्तिकेय 2 (2022) है. पहले दिन इस फिल्म ने 7 लाख रुपये का बिजनेस किया था, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ ने ऐसी कामयाबी दिलाई कि ये हिंदी समेत पैन इंडिया हिट साबित हुई. ऐसा ही कुछ हनुमान (2023) और महावतार नरसिम्हा के साथ भी हो चुका है.

क़ृष्णावतारम में भगवान कृष्ण का किरदार सिद्धार्थ गुप्ता ने निभाया है. राधा के रोल में सुष्मिता भट्ट, रुक्मिणी के रोल में निवा शियनी कृष्णन और सत्यभामा के रोल में संस्कृति जायना नजर आ रही हैं. ये सभी यंग कलाकार हैं जिनके करियर की अभी शुरुआत ही है, लेकिन ट्रेलर में अपने काम से इन्होंने जनता को इंप्रेस किया है.

फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए जा रहे हैं, जिन्हें इरशाद कामिल ने लिखा है. क़ृष्णावतारम के डायरेक्टर हार्दिक गज्जर हैं, जिन्होंने टीवी के लिए देवों के देव महादेव जैसा शो डायरेक्ट किया है. इसलिए क़ृष्णावतारम के ट्रेलर के अलावा भी इस फिल्म में भरोसा जताने की कई वजहें हैं. देखते हैं जनता इसे कितना सपोर्ट करती है.

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581