UP लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026: फीस न भरी तो नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड

 यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित होनी है। इससे पहले जो अभ्यर्थी इस एग्जाम को देने के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, उनके प्रवेश पत्र जारी होंगे। वहीं अगर आप यूपी लेखपाल एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं और आपने मुख्य परीक्षा के लिए अप्लाई भी किया है लेकिन यह एक जरूरी काम आपसे छूट गया तो आप पेपर नहीं दे पाएंगे। ये है मुख्य परीक्षा के लिए फीस भरना। UPSSSC ने हाल ही में इससे संबंधित एक जरूरी नोटिस शेयर किया है। इसमें लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए मेन एग्जामिनेशन फीस भरने की सूचना दी गई है। पेपर देने के लिए यह सबसे जरूरी शर्त है।

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 फीस
जारी हुए नोटिस के मुताबिक लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारिक शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके सूचना अलग से यूपीएसएसएससी द्वारा वेबसाइट पर दी जाएगी। यानी जो कैंडिडेट्स एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों में शामिल हैं, उन्हें पेपर देने के लिए मेन एग्जामिनेशन फीस भरनी ही होगी। अगर आप फीस नहीं भरते हैं, तो लेखपाल मेंस के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे और न ये आपको दिया जाएगा।

लेखपाल मेन एग्जाम की फीस कितनी है?
लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए कुल 366712 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें जो अभ्यर्थी अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं, उन्हें 200 रुपये और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति श्रेणी के अभ्यर्थियों को 80 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। दिव्यांग कैटेगिरी के कैंडिडेट्स के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है। आपने जिस भी कैटेगिरी से लेखपाल का फॉर्म भरना है, परीक्षा की फीस आपको उसी के मुताबिक भरनी होगी।

लेखपाल मुख्य परीक्षा की फीस कैसे भरें?
लेखपाल मेन एग्जाम के लिए फीस भरने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करने होंगे-
    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
    अब होमपेज पर Appicant Segment-215 वाले कॉलम में जाएं।
    यहां Main Examination Fee Deposition वाले लिंक पर क्लिक करें।
    अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, जेंडर, डोमिसाइल की जानकारी, कैटेगिरी, भरकर वेरिफिकेशन कोड की डिटेल भरकर Click Here to Proceed के लिंक पर क्लिक करें।
    अब अपनी कैटेगिरी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस भरें।

    अगर फीस की पेमेंट करने के बाद यह दिखाई नहीं दे रही है, तो आपको एक से ज्यादा बार फीस का भुगतान करने की आवश्यक्ता नहीं है। इसके लिए आपको फीस वाले पेज पर पीले बॉक्स में Update your Fee's Payment Details by double Verification Mode पर क्लिक करके रजिट्रेशन और जेंडर की डिटेल भरकर अपनी पेमेंट की जानकारी अपडेट नहीं होगी।

फीस पेमेंट का प्रोसेस पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को अलग से एडमिट कार्ड आने की जानकारी दी जाएगी। आमतौर पर यह एग्जाम से 3-4 दिन पहले जारी होता है।
वर्षा यादव

Related Posts

सरकारी नौकरी का मौका! AFMS में मेडिकल ऑफिसर के 120 पद खाली, 9 नवंबर से करें अप्लाई

नई दिल्ली  आज भी देश में लाखों युवा निजी क्षेत्र की नौकरियों के बजाय सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए…

गोवर्धन पूजा को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन, 10 नवंबर को होगी पूजा; जानें शुभ मुहूर्त और धार्मिक मान्यता

दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था और प्रकृति के सम्मान का प्रतीक माना जाता है. इस दिन घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581