कियारा को पसंद नहीं आया यश संग इंटीमेट सीन, मेकर्स से सीन हटाने की मांग

मुंबई 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच के तालमेल को लेकर चर्चा में हैं. मां बनने के बाद कियारा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनकी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है.  हालांकि, फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों और चर्चाओं के घेरे में आ गई है। 

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कियारा ने फिल्म के कुछ खास सीन्स को लेकर मेकर्स के सामने अपनी बात रखी है, जिससे फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

कियारा आडवाणी ने क्या कुछ कहा?
'Gulte' की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, कियारा आडवाणी ने फिल्म का फाइनल आउटपुट देखने के बाद डायरेक्टर गीतू मोहनदास और एक्टर यश से एक खास रिक्वेस्ट की है. बताया जा रहा है कि कियारा ने फिल्म के कुछ इंटीमेट सीन्स को हटाने या उनकी लंबाई कम करने की बात कही है। 

दरअसल, पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कियारा ने यश के साथ कुछ बोल्ड सीन शूट किए थे. शूटिंग के वक्त डायरेक्टर ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि ये सीन उनकी सहजता यानी 'कम्फर्ट जोन' को ध्यान में रखकर ही फिल्माए जाएंगे. लेकिन पर्दे पर फाइनल एडिटिंग देखने के बाद, एक्ट्रेस को लगा कि इन सीन्स का प्रेजेंटेशन उनकी सोच से थोड़ा अलग है, जिसके बाद उन्होंने बदलाव की इच्छा जाहिर की।

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कियारा ने 'टॉक्सिक' के मेकर्स से स्पष्ट रूप से कहा है कि या तो उन सीन्स को काफी छोटा कर दिया जाए या फिर फाइनल कट में उन्हें थोड़ा 'सॉफ्ट' या हल्का रखा जाए. मां बनने के बाद अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहीं कियारा शायद अपनी स्क्रीन इमेज को लेकर अब और भी ज्यादा सतर्क हो गई हैं. हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. अभी तक कियारा आडवाणी या फिल्म के प्रोडक्शन हाउस की ओर से इस मामले पर कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। 

टीजर पर पहले हो चुका विवाद
यह फिल्म पहले भी अपनी कुछ सीन्स दिखाने के बाद विवादों में घिर चुकी है. फिल्म के एक टीजर में यश को 'राया' नाम के एक गैंगस्टर के रूप में दिखाया गया था. टीजर के एक सीन में वह कब्रिस्तान के पास खड़ी कार में एक महिला के साथ सेक्स करते हुए नजर आए थे, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई थी. फिल्म की स्टारकास्ट काफी बड़ी है, जिसमें तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और नयनतारा जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। 

रिलीज डेट 2 बार बदली गई
आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट दो बार टाली जा चुकी है. पहले ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होना थी लेकिन फिर इसे 4 जून को रिलीज करने का फैसला किया गया. हालांकि 29 अप्रैल को यश की तरफ से एक पोस्ट आया और फिर इसे टाल दिया गया. अब नई रिलीज डेट का इंतजार किया जा रहा है। 

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581