जलेबी पराठा: पराठे का नया ट्विस्ट, ड्राई फ्रूट्स और मसालों से भरपूर चटपटा स्वाद

अगर आप रोज-रोज एक जैसा पराठा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो जलेबी पराठा से बेहतर शायद ही कुछ होगा. जलेबी पराठा, जिसे लच्छा पराठा या भंवर पराठा भी कहा जाता है, एक खास तरह का परतदार और कुरकुरा पराठा होता है. इसे ड्राई फ्रूट्स, शिमला मिर्च, आलू और कुछ मसालों से बनाया जाता है. आप इसे दही, चटनी या किसी भी सब्जी के साथ खा सकते हैं.

इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे. आइए जनते हैं जलेबी पराठा कैसे बनता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (6 लोगों के लिए)
2 कप गेहूं का आटा
1 छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच घी
 रिफाइंड तेल जरूरत अनुसार
2 बड़े चम्मच हरा धनिया
जरूरत अनुसार पानी

स्टफिंग (भरावन) के लिए
2 उबले और छिले हुए आलू
2 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2 कप मिक्स ड्राई फ्रूट्स

 जलेबी पराठा बनाते कैसे हैं?
    एक बड़े बाउल में आलू, मिक्स ड्राई फ्रूट्स, शिमला मिर्च, हरा धनिया, नमक और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें और भरावन तैयार कर लें.
    दूसरे बाउल में आटा, नमक और घी डालकर पानी की मदद से सॉफ्ट आटा गूंध लें. फिर इसके छोटे-छोटे गोले बना लें.
    हर गोले में तैयार भरावन भरें और उसे बेलकर लंबा रोल (रस्सी जैसा) बना लें.
    अब इस रोल को हल्का ट्विस्ट देते हुए जलेबी की तरह गोल-गोल घुमाकर आकार दें. फिर इसे हल्के से दबाएं और किनारों पर थोड़ा घी लगाएं, जैसे पराठा बनाते हैं.
    अब तवा गर्म करें. जब यह अच्छी तरह गर्म हो जाए तो बेला हुआ पराठा डालें.
    इसके बाद कम गैस पर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें.
    अब गरम-गरम जलेबी पराठा तैयार है. इसे दही या किसी सब्जी के साथ परोसें.

 

Related Posts

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581