मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

 नई दिल्ली

18 साल के भारतीय खिलाड़ी मानस धामने ने कजाखस्तान के शिमकेंट में खेले जा रहे क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में फ्रांस के एंटोनी गिबाउडो को सीधे सेटों में हराया। इस जीत के साथ उन्होंने अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार एटीपी चैलेंजर फाइनल में जगह बनाई।

अब धामने की नजर खिताब जीतने पर होगी, जब वह फाइनल में बेल्जियम के बुवायसार गदामौरी से रविवार को मुकाबला करेंगे। धामने ने संयमित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए गिबाउडो को 6-4, 6-3 से मात दी। पहले सेट में कड़ी टक्कर के बाद उन्होंने अहम मौके पर ब्रेक हासिल किया, जबकि दूसरे सेट में उन्होंने बेसलाइन से खेल पर पूरी तरह नियंत्रण रखते हुए मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।

इस सप्ताह उनका शानदार प्रदर्शन उनकी रैंकिंग और आत्मविश्वास दोनों को बढ़ावा देगा, क्योंकि वह जूनियर से प्रोफेशनल सर्किट की ओर अपने सफर को आगे बढ़ा रहे हैं। सोमवार को उनकी रैं¨कग में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है और वह टाप-400 में प्रवेश कर सकते हैं।

Related Posts

न्यूजीलैंड ने आखिरी दो टी20 जीतकर की वापसी, पांचवें मुकाबले में भारत के 192 रन के लक्ष्य को किया हासिल

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने 7 व‍िकेट से अपने नाम किया. न्यूजीलैंड की जीत के सबसे…

गौतम गंभीर का बड़ा बयान, विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ियों को मिलते रहेंगे मौके

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच से पहले कोच गंभीर ने क्रिकेट पंडितों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनका काम सही फैसले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581