SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

हैदराबाद 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का विजय रथ रोक दिया है। केकेआर ने रविवार को 8 विकेट से जीत हासिल की। केकेआर ने 166 रनों का लक्ष्य 18.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता टीम ने घर में घुसकर मौजूदा सीजन में एसआरएच के हाथों 65 रनों से मिली हार का बदला लिया। एसआरएच को लगातार पांच मैच जीतने के बाद हार का मुंह देखना पड़ा है। केकेआर को लगातार तीसरी जीत नसीब हुई है और उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार हैं। कोलकाकात के 9 मैचों में सात अंक हो गए हैं। एसआरएच के 10 मैचों में 12 अंक हैं। केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के हैं।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान अजिंक्य राहणे (36 गेंदों में 43) और फिन एलन (13 गेंदों में 29 रन) ने केकेआर को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रनों की पार्टनरशिप की। एलन को पैट कमिंस ने चौथे ओवर में अपना शिकार बनाया। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। रहाणे और रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की और एसआरएच को बैकफुट पर धकेल दिया। रहाणे 15वें ओवर में साकिब हुसैन के जाल में फंसे। उनके बल्ले से चार चौके और एक छक्का निकला। शिवांग कुमार ने 17वें ओवर में रघुवंशी की पारी का अंत किया। उपकप्तान रिंकू सिंह ने जीत की नैया पार लगाई। उन्होंने 11 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाए, जिसमें एक छक्का और दो चौके हैं। कैमरू ग्रीन ने तीन गेंदों में नाबाद तीन रन बनाए।

इससे पहले, केकेआर ने टॉस जीतकर बैटिंग करने वाली हैदराबाद टीम 19 ओवर में 165 रनों पर समेटा। टैविस हेड (61) ने सर्वाधिक रन बनाए। अभिषेक शर्मा सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 10 गेंदों में 15 रन बटोरे, जिसमें एक चौका और एक छक्का है। कार्तिक त्यागी ने चौथे ओवर में अभिषेक को पवेलियन भेजा। हेड ने 28 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 9 चौके और तीन छक्के निकले। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने नौवें ओवर में अपना शिकार बनाया। हेड ने ईशान किशन के संग 61 रनों की साझेदारी की। उन्होंने ट्रैविस हेड के साथ पहले विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की।

हेनरिक क्लासेन ने 8 गेंदों में 11 रन बनाए। उन्हें कैमरून ग्रीन ने 11वें ओवर में आउट किया। रोवमैन पॉवेल ने दौड़कर क्लासेन का हैरतअंगेज कैच लपका। स्मरण रविचंद्रन (चार गेंदों में 4 रन), अनिकेत वर्मा (8 गेंदों में 6) और सलिल अरोड़ा (6 गेंदों में 2) का बल्ला नहीं चला। ईशान किशन फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 29 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 42 रनों की पारी खेली। पैट कमिंस ने 8 गेंदों में 10 रन जोड़े। एसआरएच के पांच खिलाड़ी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। हैदराबाद ने अंतिम आठ विकेट 60 रन जोड़कर गंवाए। केकेआर की ओर से वरुण चक्रर्ती ने तीन जबकि सुनील नरेन और कार्तिक ने दो-दो शिकार किए। वैभव अरोड़ा, कैमरून ग्रीन और अनुकूल रॉय ने एक-एक विकेट लिया।

KKR Score: 169/3 (18.2 ओवर)

SRH Score: 165/10 (19 ओवर)

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।

Related Posts

विराट कोहली ने रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी, SENA देशों में रचा क्रिकेट का नया इतिहास

 ऑकलैंड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला वनडे क्रिकेट में जमकर गरज रहा है और रिकॉर्ड बुक में कई नए अध्याय जुड़ रहे हैं. 4 नवंबर (बुधवार)…

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581