पूर्व क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने बुमराह को दी आर्चर जैसी गेंदबाजी की सलाह

नई दिल्ली

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन लगातार चिंता का विषय बना हुआ है. अब तक खेले 8 मैचों में बुमराह सिर्फ 2 विकेट ही ले पाए हैं, जो उनके स्तर के गेंदबाज के लिए बेहद निराशाजनक आंकड़ा है. 185 IPL विकेट लेने वाले बुमराह इस सीजन अपने पुराने रंग में बिल्कुल नजर नहीं आ रहे.

हाल ही में मुंबई इंड‍ियंस को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जहां बुमराह ने 4 ओवर में 54 रन खर्च किए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके. इस हार के साथ MI की यह इस सीजन की छठी हार रही.

भारत के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने  की गेंदबाजी पर खुलकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि बुमराह नई गेंद से जरूरत से ज्यादा स्लोअर गेंदें डाल रहे हैं, जो बिल्कुल असरदार नहीं है. श्रीकांत ने सलाह दी कि उन्हें जोफ्रा आर्चर की तरह फुल स्पीड से गेंदबाजी करनी चाहिए.

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, बुमराह बहुत ज्यादा स्लोअर गेंदें डाल रहे हैं. नई गेंद के साथ आपको बल्लेबाजों को आउट करने की कोशिश करनी चाहिए, किनारा लगवाना चाहिए. आर्चर को देखिए, वो फुल थ्रॉटल पर गेंदबाजी कर रहे हैं और विकेट निकाल रहे हैं. बुमराह को भी यही करना चाहिए.

बुमराह के प्रदर्शन में आईपीएल 2026 में ग‍िरावट
पिछले सीजन में बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 मैचों में 18 विकेट लिए थे, जहां उनका औसत 17.56 और इकोनॉमी 6.68 रहा था. लेकिन इस सीजन की शुरुआत उनके लिए बेहद खराब रही, जहां पहले 5 मैचों में वो एक भी विकेट नहीं ले सके. उनका पहला विकेट गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 99 रन की जीत में आया.

हालांकि इसके बाद भी MI की टीम लगातार हार झेल रही है. श्रीकांत ने यह भी कहा कि बुमराह थके हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी गेंदों में वो धार नहीं दिख रही. शायद वो थके हुए हैं, इसलिए मैं उन्हें दोष नहीं दे रहा, लेकिन वो अपने बेस्ट से काफी दूर हैं. वहीं, टीम के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड ने बुमराह का बचाव किया है. पोलार्ड का मानना है कि बुमराह जल्द ही वापसी करेंगे. उन्होंने कहा- जब आप अच्छा नहीं करते, तो आलोचना होती है. लेकिन मुझे यकीन है कि बुमराह वापसी करेगा और फिर से विकेट लेगा.

Related Posts

₹14.2 करोड़ के खिलाड़ी पर गिरेगी गाज? CSK मिनी ऑक्शन से पहले बना रही रणनीति

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए मिनी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपनी टीम में बड़े बदलाव कर सकती है. पांच बार की चैम्पियन टीम…

न इधर के रहे न उधर के! वैभव सूर्यवंशी के करियर को लेकर क्यों बना असमंजस?

नई दिल्ली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए वैभव 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बना सके. लेकिन ओपनिंग में लौटे तो 19 गेंदों पर 45 रन ठोककर अपनी असली ताकत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581