गर्मी में राहत देने वाला देसी सुपर ड्रिंक: भरतपुर का मशहूर कांजी वड़ा

  चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के बीच लोगों को ऐसी चीज की तलाश रहती है जिसे खाकर जीभ चटखारे ले और साथ ही शरीर को अंदरूनी ठंडक भी मिले. जब-जब किसी का मन ऐसी चीज खाने का मन करता है, तब-तब लोगों की जुबान पर सबसे पहले कांजी वड़ा का नाम आता है. राजस्थान के भरतपुर क्षेत्र से आने वाला ये मशहूर कांजी वड़ा अब पूरे भारत में पसंद किया जाता है. इसकी तासीर और खुशबू ही गर्मी का आधा सुकून दे देती है.

ये गर्मियों के लिए न केवल एक जादुई ड्रिंक है, बल्कि पाचन दुरुस्त करने के लिए भी बेस्ट है. मिट्टी के घड़े में राई, हींग और मसालों के साथ फर्मेंट किया गया इसका खट्टा-तीखा पानी लू से बचाने में भी रामबाण माना जाता है. दाल के सॉफ्ट वड़ों के साथ जब ये तीखी कांजी वड़ा गले से उतरती है, तो कोल्ड ड्रिंक्स को मात दे देती है. अगर आप भी इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको भरतपुर के इस मशहूर और ट्रेडिशनल कांजी वड़े की रेसिपी बताने वाले हैं. चलिए जानते हैं रेसिपी.

इंग्रेडिएंट्स:  
वड़ा के लिए:

    मूंग दाल या उड़द दाल- 1 कप
    नमक- स्वादानुसार
    तेल- तलने के लिए

कांजी के लिए:
    पानी- 4–5 कप
    काली सरसों (पीसी हुई)- 2–3 चम्मच
    लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
    जीरा- 1 छोटा चम्मच
    हींग- एक चुटकी
    काला नमक- स्वादानुसार
    सादा नमक- स्वादानुसार
    पुदीना पत्तियां- थोड़ी सी
    इमली का पानी – 1–2 चम्मच (हल्की खटास के लिए)

वड़ा बनाने का तरीका:
कांजी वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले इसके मुलायम और फूले हुए वड़े तैयार किए जाते हैं.

1. वड़ा बनाने के लिए मूंग दाल या उड़द दाल को 5 से 6 घंटे तक पानी में भिगो दें. आप देखेंगे कि 5-6 घंटे बाद ये अच्छे से फूल जाएगी.

2. इसके बाद दाल को पीसकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. इसमें थोड़ा नमक मिलाकर अच्छे से फेंट लें, ताकि बैटर फ्लफी हो जाए और वड़े सॉफ्ट और फूले हुए बनें.

3. फिर कड़ाही में तेल गरम कर छोटे-छोटे वड़े तलें. इन्हें तब तक तलें जब तक वे हल्के सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं.

कैसे बनाएं कांजी का पानी?
1.
कांजी का पानी बनाने के लिए एक बर्तन में पानी लें. उसमें पिसी हुई काली सरसों, लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा और चुटकी भर हींग मिलाएं.

2. मसाले मिलाने के बाद इस पानी को कुछ समय के लिए ढककर रखा जाता है, जिससे इसमें हल्की खटास आ जाती है और ये नेचुरल तरीके से फर्मेंट हो जाता है.

3. जब पानी तैयार हो जाता है, तब उसमें तले हुए वड़े डाल दिए जाते हैं. वड़े इस खट्टे-तीखे पानी को सोखकर और भी स्वादिष्ट बन जाते हैं.

कांजी वड़ा सिर्फ एक चटपटी ड्रिंक नहीं है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसका फर्मेंटेड पानी डाइजेशन को मजबूत करता है और शरीर को ठंडक देता है. गर्मी के मौसम में ये एक ऐसा देसी ऑप्शन है, जो स्वाद के साथ-साथ शरीर को भी राहत देता है.

Related Posts

Rashifal 10 November: मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास, आर्थिक उन्नति के बनेंगे योग

आज का मेष राशिफल     पॉजिटिव – आज आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं। प्रेम जीवन में…

iPhone Duo का ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में निकला दम, रेत में फंसा हिंज और मोड़ने पर टूटी स्क्रीन जैसी खराबी

मुंबई  एपल इस साल सितंबर के महीने में अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च किया, जिसका नाम iPhone Duo है. इस आईफोन इंतजार पिछले कई सालों से किया जा रहा था.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581