गर्मी में ताज़गी का स्वाद: कच्चे आम की चटपटी इंस्टेंट चटनी की आसान रेसिपी

 गर्मियों के मौसम में अक्सर दाल-रोटी या दाल सब्जी बोरियत से भर देती है. ऐसे में खाने की थाली का जायका बढ़ाने के लिए कच्चे आम की चटपटी चटनी से बेहतर विकल्प और क्या हो सकता है. कच्चे आम का खट्टापन, पुदीने की ताजगी और हरी मिर्च का तीखापन मिलकर एक ऐसा स्वाद तैयार करते हैं जो साधारण से खाने में भी जान फूंक देता है.

यह चटनी न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि गर्मी के मौसम में लू से बचाने और पाचन को दुरुस्त रखने में भी मदद करती है. यूं तो कच्चे आम की चटनी कई तरह से बनती है लेकिन यहां हम आपको इंस्टैंट चटनी की रेसिपी बता रहे हैं जिसे बनाने में आपको बिलकुल भी टाइम नहीं लगेगा.

कच्चे आम की चटपटी चटनी के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
कच्चा आम (बीच से कटा हुआ)

कप हरा धनिया
3-4 हरी मिर्च (स्वादानुसार)

4-5 लहसुन की कलियां

1 इंच अदरक का टुकड़ा

1 छोटा चम्मच जीरा (भुना हुआ)

काला नमक और सादा नमक (स्वादानुसार)

1 चम्मच गुड़ या चीनी (खट्टापन बैलेंस करने के लिए)

बनाने का तरीका
सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह धोकर छील लें और बीच से काट लें.

एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें गूदे वाले साइड से आम को रख दें. इसके साथ ही लहसुन की कुछ कलियां, हरी मिर्च और टमाटर को भी आधा काटकर तेल में डाल दें. इन तीनों को लाइट ब्राउन कलर आने तक फ्राई करना है.

अब चम्मच से आम का गूदा निकालें और मिक्सी जार में डाल दें, इसी तरह टमाटर का छिलका भी निकाल दें.

साथ ही हरी मिर्च और लहसुन भी डाल दें. अब इसमें भुना हुआ जीरा, काला नमक और सादा नमक डालें.

ऊपर हरा धनिया की पत्तियां डालकर ग्राइंड कर लें.
आपकी चटपटी कच्चे आम की चटनी तैयार है. इसे कांच के जार में भरकर फ्रिज में रखें और लंच या डिनर के साथ सर्व करें.

 

Related Posts

धनतेरस की शॉपिंग से पहले देखें लिस्ट, इन 9 चीजों की खरीदारी से मिलेगा शुभ फल

धनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले मनाया जाता है. इस साल धनतेरस  6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह…

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581