रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

नई दिल्ली

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह ने स्टार पहलवान विनेश फोगाट के उन दावों को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि WFI उन्हें अगले महीने होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने से रोक रहा है। संजय सिंह ने कहा कि विनेश का रजिस्ट्रेशन पहले ही पूरा हो चुका है और सवाल उठाया कि वह बेवजह मुद्दा क्यों बना रही हैं।

Vinesh Phogat के आरोपों को WFI चीफ ने किया खारिज
दरअसल, पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किग्रा कुश्ती वर्ग के गोल्ड पदक मैच से पहले विनोश फोगाट को अयोग्य घोषित किया गया था, क्योंकि फाइनल मैच की सुबह उनका वजह सीमा से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया था। एक दिन पहले वो वजन सीमा के भीतर थी, लेकिन दूसरे दिन 100 ग्राम वजन में बढ़ोत्तरी के चलते उन्हें अयोग्य घोषित किया गया।

दिल तोड़ देने वाली इस घटना के बाद भारतीय पहलवान विनेश ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन पिछले दिसंबर में उन्होंने अपने रिटायरमेंट से यू-टर्न लिया और कुश्ती में वापसी का एलान किया।

इसके बाद विनेश ने ये खुलासा किया कि वह अगले महीने होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की प्लानिंग कर रही थीं, लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकीं। उन्होंने WFI अधिकारियों से इसको लेकर संपर्क किया, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाह नहीं मिला। उन्होंने संघ पर उनकी कुश्ती में वापसी जानबूझकर रोकने का आरोप लगाया है, जिसे WFI के चीफ संजय सिंह ने खारिज कर दिया।  

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए विनेश ने कहा, "मैं नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में वापसी करने की उम्मीद कर रही हूं। इसके लिए पंजीकरण 30 अप्रैल तक खुला था। हालाँकि, जब मैंने पंजीकरण करने की कोशिश की, तो पोर्टल पर लिखा आ रहा था कि ये अब बंद हो चुका है। मैं महासंघ के प्रशासनिक कर्मचारियों से संपर्क करने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन उन्होंने मेरे कॉल्स का कोई जवाब नहीं दिया है।"

विनेश ने कहा कि उन्हें फेडरेशन कप में भी इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा था, उन्होंने आगे कहा कि चयन मानदंड आखिरी मिनट में बदल दिए गए थे। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि WFI जानबूझकर उन्हें वापसी करने से रोक रहा है।  

विनेश के दावों पर WFI चीफ का बयान
इस कड़ी में WFI के अध्यक्ष संजय सिंह ने विनेश फोगाट द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि बाकी पहलवानों ने भी इसी तरह की समस्याओं का सामना किया था और उनका समाधान तुरंत कर दिया गया था।

सिंह ने न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत करते हुए कहा, "विनेश फोगट का रजिस्ट्रेशन पहले ही पूरा हो चुका है। वह बेवजह हंगामा क्यों कर रही है? हमने किसी भी पहलवान को भाग लेने से नहीं रोका है, उन सभी का स्वागत है। मीडिया से बात करने के बजाय, उसे कुश्ती पर ध्यान देना चाहिए। अब तक, 800 पहलवानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, और किसी ने भी किसी समस्या की रिपोर्ट नहीं की है।

Related Posts

IPL 2027 से पहले CSK और SRH का बड़ा सौदा, खलील अहमद और नाथन एलिस की हुई अदला-बदली

नई दिल्ली आईपीएल के आगामी सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक बड़ा और दिलचस्प ट्रेड डील आधिकारिक रूप से पूरा हो गया है।…

29 साल के बल्लेबाज चिन्मय सुतार का धमाका, बिल पोंसफोर्ड का 103 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली घरेलू क्रिकेट में इस समय मिजोरम के 29 वर्षीय बल्लेबाज चिन्मय सुतार अपने बल्ले से नया इतिहास रच रहे हैं। अपनी लगातार लंबी पारियों और निरंतरता से उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581