नई BMW F 450 GS ने दी हिमालयन 450 को टक्कर, जानिए कौन सी बाइक है बेहतर

भारत में एडवेंचर बाइकिंग का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। अब इस सेगमेंट में एक बड़ी भिड़ंत होने जा रही है। दरअसल, दिग्गज जर्मन कंपनी BMW ने अपनी नई और सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक F 450 GS को भारतीय मार्केट में उतार दिया है। इस बाइक का सीधा मुकाबला भारत की ऑफ-रोडिंग बाइक रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 से है। हिमालयन ने सालों से अपनी मजबूती और बजट के दम पर इस बाजार पर कब्जा जमाया हुआ है। वहीं, BMW अब अपने प्रीमियम ब्रांड नेम और ट्विन-सिलेंडर इंजन के साथ उसे चुनौती देने आ गई है। ऐसे में आइए जानते हैं आपके लिए कौन सी बाइक ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है?

कुछ ऐसा है पावरट्रेन
इंजन की बात करें तो यहां BMW बाजी मारती दिख रही है। बता दें कि BMW F 450 GS में 420cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 46.9bhp की पावर और 43Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दो सिलेंडर होने की वजह से यह बाइक हाई स्पीड पर काफी स्मूथ महसूस होती है। वहीं, रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 में 452cc का 'शेरपा' सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 39.47bhp की पावर और 40Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। पावर के मामले में BMW थोड़ी आगे है। हालांकि, हिमालयन का इंजन अपने खास अंदाज और लो-एंड टॉर्क के लिए जाना जाता है।

डाइमेंशन में कितना अंतर?
ऑफ-रोडिंग के लिए बाइक का ढांचा और सस्पेंशन बहुत मायने रखते हैं। हिमालयन 450 यहां थोड़ी ज्यादा 'रफ एंड टफ' नजर आती है। इसके फ्रंट और रियर दोनों तरफ 200mm का सस्पेंशन ट्रैवल मिलता है जो गहरे गड्ढों को आसानी से झेल लेता है। दूसरी ओर, BMW F 450 GS में 180 mm का सस्पेंशन ट्रैवल दिया गया है। हिमालयन 825 mm के साथ कम ऊंचे राइडर्स के लिए भी आरामदायक है। जबकि BMW की सीट 845 mm ऊंची है। हालांकि, BMW में एडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से राइड को सेट कर सकते हैं।

कौन ज्यादा वैल्यू फॉर मनी?
सबसे बड़ा अंतर इन दोनों की कीमत में है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 की कीमत लगभग 3.05 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कीमत इसे बजट में फिट बैठने वाली एक बेहतरीन एडवेंचर बाइक बनाती है। इसके मुकाबले BMW F 450 GS की कीमत 4.70 लाख रुपये है। यानी यह हिमालयन से करीब 1.65 लाख रुपये महंगी है। अगर आपको एक ऐसी बाइक चाहिए जो जेब पर भारी न पड़े और जिसका मेंटेनेंस आसान हो तो हिमालयन आज भी बेस्ट है। लेकिन प्रीमियम ब्रांड, ज्यादा पावर और लंबी दूरी के लिए BMW F 450 GS एक शानदार ऑप्शन बनकर उभरी है।

Related Posts

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581