तकनीकी खराबी की जांच शुरू, एयरपोर्ट संचालन सामान्य, एयरलाइन ने गठित की विशेष टीम

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार तड़के एक बड़ा विमान हादसा टल गया. जब स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट LX 147 के टेकऑफ के दौरान इंजन में खराबी आ गई. इसके बाद उसमें आग लग गई. पायलटों की सूझबूझ व त्वरित कार्रवाई के चलते विमान को रनवे पर ही रोक लिया गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि इस दौरान छह यात्री मामूली रूप से घायल हो गए.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह फ्लाइट दिल्ली से स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख के लिए रवाना हो रही थी. विमान ने जैसे ही रनवे पर टेकऑफ के लिए गति पकड़ी तभी उसके एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद आग लगने की घटना सामने आई. स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तत्काल टेकऑफ को रद्द कर दिया. आपातकालीन प्रक्रियाएं लागू कर दी गईं.

विमान में कुल 228 यात्री सवार
विमान में कुल 228 यात्री व चार बच्चे सवार थे. सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड्स व सीढ़ियों के माध्यम से बाहर निकाला गया. निकासी के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति में छह यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. राहत की बात ये है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई हैं.

दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने जारी किया बयान
दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि आज सुबह के शुरुआती घंटों में दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट LX 147 (दिल्ली-ज्यूरिख) से जुड़ी एक पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई थी. यह घटना रनवे 28/10 पर हुई. सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का तत्काल पालन किया गया. यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. एयरपोर्ट संचालन सामान्य रूप से जारी रहा.

एयरलाइन की ओर से भी बयान जारी कर कहा गया है कि घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है. इसके साथ ही प्रभावित यात्रियों को हर संभव सहायता, वैकल्पिक उड़ान, होटल व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

घटना के दौरान एयरपोर्ट की आपातकालीन सेवाएं तुरंत सक्रिय हो गईं और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. इस त्वरित प्रतिक्रिया के कारण बड़ा हादसा टल गया. विशेषज्ञों का कहना है कि टेकऑफ के दौरान इंजन फेल होना बेहद संवेदनशील स्थिति होती है, लेकिन पायलट व क्रू की ट्रेनिंग ऐसे ही हालात से निपटने के लिए होती है. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन यात्रियों की जान बचाने में कितना अहम होता है.

फिलहाल तकनीकी टीम इस बात की जांच कर रही है कि इंजन में खराबी कैसे आई. आग लगने के पीछे क्या कारण रहे. घटना के बाद कुछ समय के लिए सतर्कता बढ़ाई गई लेकिन एयरपोर्ट का संचालन पूरी तरह सामान्य बना रहा.

Related Posts

त्योहारों में फ्लाइट किराया कई गुना महंगा, क्या सरकार ने तय की है मैक्सिमम लिमिट?

 नई दिल्ली दिवाली और छठ को लेकर हवाई जहाज का किराया इन दिनों काफी ज्यादा हो गया है. पैसेंजर सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत भी कर रहे हैं. साथ ही…

फ्रिज में रखा खाना भी नहीं सुरक्षित! यूरोप में साइबर अटैक से मचा हड़कंप

 नई दिल्ली सोचिए, आप किसी सुपरमार्केट में जाते हैं और वहां रखे फ्रिज का तापमान अचानक इतना बढ़ जाता है कि उसमें रखा दूध, दही, सब्जियां और बाकी खाने-पीने का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581