बची हुई रोटी से बनाएं क्रिस्पी पिज्जा, स्वाद ऐसा कि बच्चे भी मांगेंगे बार-बार

 रोटी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है जो लगभग हर भारतीय घर में रोज बनाई जाती है. लेकिन कई बार खाने के बाद भी रोटी बच जाती है और समझ नहीं आता कि उसका क्या करें. कई लोग इन्हें फेंक देते हैं या बेमन से खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बची हुई रोटियां से आप अपनी पसंदीदा पिज्जा बना सकते हैं.

यह पिज्जा खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है. सबसे अच्छी बात इसे बनाने के लिए न तो बाजार से पिज्जा बेस लाने की जरूरत है और न ही महंगे ओवन या पिज्जा मेकर की. आइए जानते हैं कि घर पर बची हुई रोटी से कैसे क्रिस्पी और टेस्टी पिज्जा बनाया जा सकता है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 बासी रोटी
2 चम्मच सॉस (टमाटर या पिज्जा सॉस)
आधा प्याज (स्लाइस में कटा हुआ)
1 शिमला मिर्च (स्लाइस में कटी हुई)
1 टमाटर (स्लाइस में कटा हुआ, पहले बीज निकाल लें)
आधा कप पनीर (कद्दूकस या छोटे टुकड़ों में)
1 कप मोजेरेला चीज (या सिर्फ चीज भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो स्वादानुसार

रोटी पिज्जा कैसे बनाएं ?
    सबसे पहले एक रोटी लें और उस पर पिज्जा सॉस या टमाटर सॉस अच्छी तरह फैला दें.
    अब रोटी के ऊपर थोड़ा सा चीज डालें.
    इसके बाद प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर जैसी सारी सब्जियां रोटी के ऊपर डाल दें.
    अब ऊपर से मोजेरेला चीज डालें, ताकि सब्जियां अच्छे से कवर हो जाएं.
    ऊपर से चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो स्वादानुसार छिड़क दें.
    एक तवा लें और उसे मीडियम गैस पर गर्म होने दें.
    तवे पर थोड़ा सा तेल डालें और रोटी पिज्जा को रख दें. इसे ढककर कम गैस पर 2 मिनट तक पकाएं.
    जब चीज अच्छे से पिघल जाए, तब गैस बंद कर दें.
    रोटी पिज्जा को प्लेट में निकालें और ऊपर से थोड़ा चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो डालें.
    अब आपकी टेस्टी और यमी रोटी पिज्जा तैयार है.

 

Related Posts

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें शुभ मुहूर्त, घर पर ऐसे करें मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा

Dhanteras  2026 : धनतेरस के पावन पर्व पर मुख्य रूप से भगवान धन्वतंरि, माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन धन्वतंरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581