47 गेंदों में केएल राहुल की सेंचुरी, राणा की फॉर्म में वापसी से टीम को मिला दम

 नई दिल्ली

आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां टॉस जीतकर दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने और पल-पल की अपडेट के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें…

ऐसे चल रही है दिल्ली की बैटिंग

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली के लिए पारी का आगाज केएल राहुल और पथुम निसंका ने किया. लेकिन इस मैच में भी निसंका फ्लॉप रहे और केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा ने तूफानी बल्लेबाजी की. दोनों ने छक्के-चौके की बारिश की. केएल राहुल ने 15वें ओवर में केवल 47 गेंदों में शतक लगाया। 

आईपीएल 2026 में अपनी लय खोजने के लिए जूझ रही दिल्ली ये मुकाबला अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है, लेकिन सामने होगी अब तक अजेय पंजाब किंग्स. सीजन की शुरुआत दो जीत से करने वाली दिल्ली ने पिछले चार में से तीन मुकाबले गंवाए हैं. टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर खिसक गई है। 

दिल्ली की बल्लेबाजी में निरंतरता अब भी बड़ी समस्या बनी हुई है. केएल राहुल ने खराब शुरुआत के बाद फॉर्म पकड़ी है, लेकिन Pathum Nissanka का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. नंबर-3 की पहेली अब तक सुलझी नहीं है, जहां टीम तीन बल्लेबाज आजमा चुकी है और औसत सिर्फ 14.66 का है. नीतीश राणा को ड्रॉप भी किया गया, लेकिन वापसी पर उन्होंने अर्धशतक जड़कर जवाब दिया। 

दूसरी तरफ पंजाब की टीम शानदार फॉर्म में है. 6 मैचों में 11 अंक के साथ वे टॉप पर काबिज हैं. उनकी बल्लेबाजी ने कई बार 200+ लक्ष्य आसानी से हासिल किए हैं और बड़ा स्कोर बनाकर बचाया भी है. Arshdeep Singh की फॉर्म में वापसी ने गेंदबाजी को और मजबूत किया है, जबकि Shashank Singh जैसे खिलाड़ी सरप्राइज पैकेज बनकर उभरे हैं। 

हेड-टू-हेड:
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमें 17-17 की बराबरी पर हैं. दिल्ली में भी 6-6 का रिकॉर्ड है.

Related Posts

मोहम्मद शमी के संन्यास पर रवि शास्त्री ने उठाए सवाल, बोले- एक और मौका क्यों नहीं मिला?

नई दिल्ली  'मैं मुस्लिम हूं और मुझे इस पर गर्व है। मैं भारतीय हूं और मुझे इस पर भी गर्व है। मेरे लिए देश सबसे पहले है। मैं अपने देश…

टेस्ट क्रिकेट से शमी की विदाई, बोले- यादों को कभी अलविदा नहीं कह सकता; वीडियो शेयर कर किया भावुक ऐलान

कोलकाता भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने शुक्रवार 6 नवंबर 2026 को इस फॉर्मेट से संन्यास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रिश्वतकांड में पूर्व DIG भुल्लर पर शिकंजा मजबूत, कोर्ट में गवाहों ने पहचानी आरोपी की आवाज

रिश्वतकांड में पूर्व DIG भुल्लर पर शिकंजा मजबूत, कोर्ट में गवाहों ने पहचानी आरोपी की आवाज

छठ-दिवाली पर घर जाना होगा आसान, पंजाब से बिहार के बीच दौड़ रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

छठ-दिवाली पर घर जाना होगा आसान, पंजाब से बिहार के बीच दौड़ रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581