हीटवेव से बचाव के लिए जरूरी निर्देश: पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से दोपहर में बाहर न निकलने की अपील

बरनाला.

बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग बरनाला ने आम जनता को गर्मी और लू के प्रकोप से बचाने के लिए एक विशेष स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन बरनाला डॉ. हरीपाल सिंह सिद्धू ने लोगों से अपील की है कि वे संभावित मौसम की मार से बचने के लिए एहतियात बरतें।

डॉ. सिद्धू ने बताया कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक का समय सबसे अधिक गर्म होता है, इसलिए इस दौरान अनावश्यक बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से संवेदनशील समूहों को सतर्क रहने की सलाह दी है, जिनमें नवजात और छोटे बच्चे, 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, खुले आसमान के नीचे काम करने वाले मजदूर और किसान, दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रैशर और मोटापे से पीड़ित व्यक्ति, खुले में कड़ी मेहनत करने वाले खिलाड़ी और बेघर लोग शामिल हैं।

सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया कि इन व्यक्तियों के शरीर में पानी की कमी जल्दी हो सकती है, जिससे वे लू की चपेट में आ सकते हैं। जिले के निवासियों की सुविधा के लिए सिविल अस्पताल बरनाला, सब-डिविजनल अस्पताल तपा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौला, महल कलां और भदौड़ में लू से निपटने के लिए आपातकालीन दवाओं और ओ.आर.एस. के पैकेटों का पर्याप्त प्रबंध किया गया है।

क्या करें और क्या न करें?
जिला मास मीडिया अधिकारी कुलदीप सिंह मान और बी.सी.सी. समन्वयक हरजीत सिंह ने बचाव के उपाय साझा करते हुए बताया: बढ़ती तपिश और लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

• क्या करें: अधिक से अधिक पानी, लस्सी, नींबू पानी और ओ.आर.एस. का सेवन करें। बाहर निकलते समय हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, चश्मा लगाएं और सिर को ढक कर रखें। मौसमी फलों और सब्जियों का प्रयोग अधिक करें। रसोई और घरों को हवादार रखें।

• क्या न करें: चाय, कॉफी जैसे गर्म पेय पदार्थों और नशीले पदार्थों के सेवन से बचें। तीखे, मसालेदार और बासी खाने से परहेज करें। बच्चों और पालतू जानवरों को पार्क किए गए वाहनों में बंद न छोड़ें। तेज धूप में नंगे पैर बाहर न जाएं।

Related Posts

*योगी सरकार के नेतृत्व में पीएम स्वनिधि सम्मान-2026 में यूपी का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, मिले आठ पुरस्कार*

*लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को पीएम स्वनिधि योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। भारत सरकार के आवासन एवं…

शिक्षा के क्षेत्र में अब नई भूमिका निभाएंगी किरण बेदी, सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ किरण बेदी को सरकार ने बड़ा रोल दिया है। हाल ही में किरण बेदी को राष्ट्रीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581