शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

 नई दिल्ली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार ओपनर शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया है. शेफाली 22 साल और 81 दिन की उम्र में 100 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली सबसे युवा भारतीय बन गई हैं. उन्होंने यह मुकाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में हासिल किया, जो डरबन के मैदान पर रविवार (19 अप्रैल) को खेला गया। 

जेमिमा का रिकॉर्ड टूटा
शेफाली ने यह उपलब्धि हासिल करते हुए जेमिमा रोड्रिग्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2024 महिला एशिया कप के दौरान 23 साल और 327 दिन की उम्र में 100 T20I पूरे किए थे. शेफाली इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की तीसरी सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उनसे आगे सिर्फ रवांडा की Gisele Ishimwe और Henriette Ishimwe हैं। 

भारत की पांचवीं महिला
वह भारत की पांचवीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने 100 T20I खेले हैं. इस क्लब में पहले से हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स शामिल हैं। 

शेफाली का सफर: 15 साल में डेब्यू, अब 100 मैच
शेफाली वर्मा ने 2019 में सिर्फ 15 साल 239 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. अपने आक्रामक खेल और निडर अंदाज़ से उन्होंने शुरुआत से ही अलग पहचान बना ली. 2019 महिला T20 चैलेंज में Mithali Raj की कप्तानी वाली वेलोसिटी टीम के लिए खेलते हुए शेफाली ने बड़े-बड़े गेंदबाज़ों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाज़ी की और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। 

टेस्ट में भी दिखाया दम
शेफाली सिर्फ T20 तक सीमित नहीं रहीं. 2024 में चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक जड़ा, जो उस समय महिला टेस्ट इतिहास का सबसे तेज शतक था। 

बड़े मौकों पर शेफाली का प्रदर्शन और निखरकर सामने आया है. पिछले साल भारत के महिला वर्ल्ड कप जीत में उन्होंने फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 87 रन बनाए और विकेट भी लिए। 

Related Posts

न्यूजीलैंड ने आखिरी दो टी20 जीतकर की वापसी, पांचवें मुकाबले में भारत के 192 रन के लक्ष्य को किया हासिल

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने 7 व‍िकेट से अपने नाम किया. न्यूजीलैंड की जीत के सबसे…

गौतम गंभीर का बड़ा बयान, विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ियों को मिलते रहेंगे मौके

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच से पहले कोच गंभीर ने क्रिकेट पंडितों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनका काम सही फैसले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581