ज्वार की सॉफ्ट रोटी बनाने का आसान तरीका: गर्मियों के लिए हेल्दी और हल्का भोजन

 गर्मियों में ऐसे खाने की जरूरत होती है जो आसानी से पच जाए और डाइजेशन के लिए भी अच्छा हो. ऐसे में ज्वार की रोटी बेहतर ऑप्शन मानी जाती है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है. यह ग्लूटेन-फ्री होती है, इसलिए जिन लोगों को गेहूं खाने से पेट में भारीपन या गैस की समस्या होती है, उनके लिए यह काफी फायदेमंद है. ज्वार में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह रोटी हेल्दी होने के साथ-साथ खाने में भी काफी टेस्टी लगती है.

लेकिन कई बार ज्वार की रोटी सही से नहीं बन पाती. आज हम आपको ज्वार की रोटी बनाने का ऐसा तरीका बताएंगे, जिससे आपकी ज्वार की रोटी भी गेहूं की तरह  नरम और मुलायम बनेगी और लंबे समय तक सॉफ्ट रहेगी. तो आइए जानते हैं कि ज्वार की सॉफ्ट रोटी कैसे बनाई जाती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप ज्वार का आटा

1 बड़ा चम्मच घी  (आधा पानी में डालने के लिए और आधा आटा गूंथने के लिए)

नमक स्वादानुसार

पानी जरूरत अनुसार

ज्वार की रोटी बनाने का तरीका
    सबसे पहले एक बर्तन में एक गिलास पानी को गर्म होने के लिए गैस पर रख दें, इसमें थोड़ा सा नमक और एक चम्मच घी मिला दें.
    अब इसमें ज्वार का आटा डालकर गैस को बंद कर दें. ध्यान रखें, आटा पानी से बहुत ज्यादा नहीं होना चाहिए.
    आटे को अब एक चम्मच की मदद से अच्छी तरह से पानी में मिलाएं, बहुत ज्यादा पानी नहीं होना चाहिए.
    जब आपको ये हलवा जैसा दिखने लगे तो इसे कवर करके कुछ देर के लिए छोड़ दें.
    इसके बाद इसे एक चौड़े बर्तन में निकालकर अच्छे से मलें, इसके लिए आप मसलन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
    जब ये पूरी तरह से मुलायम हो जाए तो इसे हाथ से अच्छी तरह से गूंथ लें. फिर आखिरी में इसमें घी मिला दें.
    अब आप इसे नॉर्मल रोटी की तरह बेलकर इसे तवे पर सेक लें.
    आप देखेंगे कि रोटियां फूली-फूली और बहुत ही सॉफ्ट बनी रहेंगी.

 

Related Posts

महालक्ष्मी का गज वाहन पर आगमन शुभ, व्यापारियों से लेकर किसानों तक के लिए खुशखबरी!

भोपाल  इस साल दीपावली रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन बुधादित्य योग रहेगा। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इस बार माता महालक्ष्मी गज वाहन पर सवार होकर आएंगी। ज्योतिर्विद के अनुसार, रविवार…

7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा! Motorola Signature 27 की कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

 नई दिल्ली Motorola ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी के साथ आता है. इसका नाम Motorola Signature 27 है. कंपनी का दावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छठ-दिवाली पर घर जाना होगा आसान, पंजाब से बिहार के बीच दौड़ रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

छठ-दिवाली पर घर जाना होगा आसान, पंजाब से बिहार के बीच दौड़ रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581