पंजाब सरकार बनाम अमृतपाल: हाईकोर्ट में याचिका दायर, कानूनी लड़ाई तेज

चंडीगढ़.

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह पर लगा NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) जल्द ही खत्म होने वाला है। यह मुद्दा राजनीति गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। पंजाब सरकार ने अमृतपाल पर लगे एन.एस.ए. के हटने से पहले ही हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है।

अमृतपाल पर लगा NSA अभी हटा भी नहीं है कि पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दायर की अपनी में दलील दी है कि अमृतपाल पर लगे एन.एस.ए. के हटने के बाद भी उसे डिब्रूगढ़ जेल में ही रखा जाए। पंजाब सरकार ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उक्त याचिका दायर की है। पंजाब सरकार का कहना है कि अमृतपाल पंजाब के लिए खतरा साबित हो सकता है इसलिए उसे असम में ही रहने देना चाहिए।

केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखा पत्र
पंजाब सरकार ने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक पत्र भी लिखा है। इस पत्र में भी सरकार ने पंजाब में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर अमृतपाल को NSA हटने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रखने की अपील की है। बता दें कि अमृतपाल पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 22 अप्रैल को खत्म होने जा रहा है। इससे पहले ही पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट और केंद्रीय गृह मंत्रालय में अमृतपाल को जेल में रखने की अपील कर दी है। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में इस बारे में क्या फैसला लिया जाता है। गौरतलब है कि जब से अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब से सांसद के तौर पर शपथ ली है तब से NSA के कारण वह एक बार भी संसद की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाया।

Related Posts

राशन वितरण को लेकर योगी सरकार सख्त, कोटेदारों को परेशान करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के साथ ही इससे जुड़े उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के हितों की रक्षा…

राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब

रायपुर रामसर साइट के रूप में विकसित करने तेज हुए प्रयास प्रकृति अपनी गोद में अनगिनत धरोहरों को संजोए रखती है। कहीं नदियों की कलकल ध्वनि जीवन का संगीत रचती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581