अगले 36 घंटों में लू का अलर्ट, इन इलाकों में बढ़ेगी भीषण गर्मी, दिल्ली-NCR पर असर

नईदिल्ली 
अप्रैल माह की सर्द शुरुआत के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास में अब पारा तेजी से चढ़ने लगा है। सफदरजंग मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था, जबकि पालम में 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक था। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जल्द ही पारा 40 डिग्री के पार हो सकता है। IMD के मुताबिक दिल्ली-NCR में इस सप्ताहांत पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर प्रचंड गर्मी का अहसास करा सकता है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटों में देश के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है। IMD द्वारा जारी पूर्वानुमानों के विस्तृत विश्लेषण से यह अनुमान लगाया गया है कि अगले 36  घंटों के अंदर मध्य और पूर्वी भारत में तापमान बढ़ने के साथ-साथ हालात सबसे ज़्यादा खराब होंगे। वहां लू के थपेड़े चलने की संभावना है। IMD ने कहा है कि अप्रैल 2026 के मध्य से मध्य और पूर्वी भारत के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए आधिकारिक चेतावनी भी जारी की है।

कहां-कहां और कब से लू?
IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-NCR में इस मौसम में पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर सकता है, जबकि उससे सटे उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि महाराष्ट्र के विदर्भ और उससे सटे कुछ इलाकों में 15 से 18 अप्रैल तक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 15 से 17 अप्रैल तक और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 16 से 18 अप्रैल तक लू चलने की प्रबल संभावना है।

ओडिशा- मध्यप्रदेश का क्या हाल?
मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा के अंदरूनी और कुछ तटीय इलाकों में भी 15 से 18 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ में 16 से 19 अप्रैल तक लू चलने का अनुमान है। इसी तरह महाराष्ट्र के नागपुर, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती और ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर जैसे शहरों में भी 16 अप्रैल तक तापमान बढ़कर 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। IMD ने कहा है कि कुछ इलाकों में पारा इससे भी ऊपर जा सकता है। यानी अप्रैल में ही जून का अहसास होने वाला है।

और किन शहरों में प्रचंड गर्मी के आसार
मौसम विभाग द्वारा संभावित तापमान का जो मानचित्र जारी किया गया है, उसके मुताबिक आने वाले दिनों में ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में पारा 40 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। इनमें गया, पटना, रांची, राउरकेला, संभलपुर, भुवनेश्वर, कटक, पुरी, खड़गपुर, जमशेदपुर, धनबाद, आसनसोल, बोकारो, दुर्गापुर, कोलकाता, भागलपुर और सिल्लीगुड़ी भी शामिल है।

इन शहरों में पारा @42 के पार
इनके अलावा उज्जैन, इंदौर, भोपाल, सागर, जबलपुर, अकोला, अमरावती, नागपुर, चंद्रपुर, भिलाई, सतना, बिलासपुर, कोरबा में तापमान 42 डिग्री को पार सकता है। तेलंगाना के भी कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री पार कर चुका है। इसके अलाला मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल को झारखंड और ओडिशा के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा और सरायकेला-खरसांवा जैसे जिले शामिल हैं। इन क्षेत्रों में दोपहर के समय तेज और गर्म हवाएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं।

हालांकि 17 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, लेकिन इससे गर्मी में ज्यादा राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 19 अप्रैल से पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ रहने का अनुमान है, जिससे तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

Related Posts

‘घुसपैठियों के नाम बचा रही कांग्रेस’, राहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा पलटवार

 करनाल    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधा है. हरियाणा के करनाल में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान…

दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को बताया नफरत फैलाने वाला, सत्य सनातन यात्रा में दिया बयान

उज्जैन पूर्व एमपी CM और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने लोगों को हिंदुत्व से दूर रहने की नसीहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581