आज लॉन्च होगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार, 500KM रेंज और Innova से ज्यादा क्षमता

 नई दिल्ली

Vinfast VF MPV 7: इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार गर्म है, कंपनियां एक के बाद एक नए मॉडलों को पेश करने में लगी हैं. इसी बीच वियतनाम की वाहन निर्माता कंपनी VinFast भी अपनी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार VF MPV 7 को लॉन्च करने के लिए तैयार है. कंपनी इस कार को आज यानी 15 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च करेगी. हालांकि ग्लोबल मार्केट में ये कार पहले से ही मौजूद है लेकिन कंपनी का दावा है कि, इसमें इंडियन कस्टमर्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है. तो आइये जानें कैसी है ये नई इलेक्ट्रिक कार। 

VinFast ने भारत में इस MPV की प्री-बुकिंग 2 अप्रैल से शुरू कर दी थी. जिसे ग्राहक कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप के जरिए 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट जमा कर बुक कर सकते हैं. यह कंपनी का भारतीय बाजार में तीसरी कार है. इससे पहले VF6 और VF7 को यहां के बाजार में पेश किया गया था. लॉन्च के समय इसे सिर्फ 7-सीटर लेआउट में पेश किया जाएगा. साथ ही कंपनी इस मॉडल का एक फ्लीट वर्जन भी लाने की तैयारी में है, जिसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। 

कैसी है नई VF MPV 7
डिजाइन की बात करें तो इस कार में LED हेडलैम्प, कनेक्टेड टेललैम्प और 19-इंच के अलॉय व्हील्स दिए जा रहे हैं. कंपनी के सिग्नेचर लाइटिंग एलिमेंट्स इसे अलग पहचान देंगे. इसकी लंबाई 4,740 मिमी और व्हीलबेस 2,840 मिमी है, जो इसे एक बड़ा और स्पेशियस MPV बनाता है. चौड़ाई 1,872 मिमी और ऊंचाई 1,734 मिमी रखी गई है. साइज में ये कार टोयोटा इनोवा से भी लंबी है. इसे 6 कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। 

इंटीरियर में दो थीम ऑप्शन ब्लैक और ब्राउन मिलेंगे. फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Type-A और Type-C चार्जिंग पोर्ट दिए जा सकते हैं. ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टेबल होगी और स्टीयरिंग में टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टमेंट मिल सकता है. इसके अलावा लेदरेट अपहोल्स्ट्री, एम्बिएंट लाइटिंग और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. इसके केबिन में एक गौर करने वाली बात ये भी है कि, इसमें आपको स्टीयरिंग व्हील के नीचे ड्राइवर डिस्प्ले (इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर) नहीं दिखेगा। 

बैटरी और परफॉर्मेंस 
VinFast VF MPV 7 में फ्रंट-व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी, जो 201 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 10 सेकंड से कम समय में पकड़ सकती है. इसमें 60 kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा, जो एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज दे सकता है. साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। 

हालांकि लॉन्च से पहले इसकी कीमत के बारे में कुछ भी कहना थोड़ा मुश्किल है. लेकिन जानकारों का मानना है कि, कंपनी इस 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार को करीब 22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास लॉन्च कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह MPV अपने सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर उभर सकती है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला किआ कारेंस ईवी और बीवाईडी ईमैक्स 7 जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा। 

Related Posts

शेयर बाजार में रिलायंस का धमाका, 6 साल की सबसे बड़ी उछाल के साथ मार्केट कैप रिकॉर्ड स्तर पर

मुंबई   रिलायंस समूह ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार में धमाका करने के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में ही रिकॉर्ड बना दिया. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2 नवंबर को…

अंबानी के शेयर ने पकड़ी रफ्तार, शेयर बाजार में शानदार तेजी से निवेशकों की चांदी

मुंबई  शेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन बमबम नजर आ रहा है. बीते हफ्ते के उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को खुलने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स रॉकेट बने हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581