बचे हुए डोसा बैटर से बनाएं स्वादिष्ट और क्रिएटिव स्नैक्स

साउथ इंडियन फूड्स लोगों की पहली पसंद होते हैं इसलिए कई लोग मार्केट में ये चीजें खाना पसंद करते हैं तो कई लोग घर पर बनावाकर भी खाते हैं. अब कुछ हल्का खाना हो या फिर टेस्टी खाना हो, अक्सर लोग चावल और दाल का बैटर तैयार करते हैं और उससे इडली, डोसा जैसी चीजें बनाते हैं. कई लोग इस बैटर को अधिक समय तक भी रखते हैं लेकिन अधिक समय तक बैटर रखने पर यह खट्टा होने लगता है और उसका स्वाद बिगड़ जाता है. अगर आपके फ्रिज में भी डोसा बैटर बचा हुआ है तो उसे फेंकने की बजाय आप उससे नीचे बताए हुए कुछ स्नैक्स भी बना सकते हैं.

अप्पम (Appam)
यदि आपका भी डोसा बैटर बट गया है तो आप उससे अप्पम बना सकते हैं जो काफी टेस्टी होते हैं. इसके लिए आपको बस बारीक कटी हुई सब्जियां जैसे प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और हरी मिर्च को बैटर में मिलाना है. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा राई और करी पत्ते का तड़का भी लगा सकते हैं.

अप्पम के सांचे में हल्का सा तेल लगाकर इस घोल को डालें और सुनहरा होने तक पकाएं. यह कम तेल में बनने वाला एक बेहतरीन और हल्का नाश्ता है.

मसाला उत्तपम (Masala Uttapam)
अगर बैटर थोड़ा गाढ़ा है तो उत्तपम एक अच्छा ऑपशंस हो सकता है. इसे बनाने के लिए तवे पर घोल को थोड़ा मोटा फैलाएं और ऊपर से ढेर सारी सब्जियां और थोड़ा सा चाट मसाला ऊपर से डाल दें. यह न केवल दिखने में अच्छा लगता है बल्कि पेट भरने के लिए भी काफी है. इसे आप नारियल की चटनी या सांबर के साथ सर्व कर सकते हैं.

अगर बैटर थोड़ा ज्यादा खट्टा हो गया है तो इसमें थोड़ा सा सूजी या चावल का आटा मिलाने से इसका स्वाद बैलेंस हो जाता है और उत्तपम काफी कुरकुरा बनता है.

क्रिस्पी बैटर पकोड़ा (Crispy Batter Pakora)
शाम की चाय के साथ अगर कुछ चटपटा खाने का मन हो तो डोसा बैटर से पकोड़े तैयार किए जा सकते हैं. इस घोल में थोड़ा बेसन, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर और बारीक कटा प्याज मिलाएं. इसके बाद छोटी-छोटी लोइयां बनाकर गर्म तेल में डीप फ्राई करें.

डोसा बैटर में मौजूद फर्मेन्टेशन की वजह से ये पकोड़े बाहर से बेहद क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनते हैं.

डोसा ढोकला (Dosa Dhokla)
बहुत कम लोग जानते हैं कि बचे हुए डोसा बैटर से गुजराती स्टाइल ढोकला भी बनाया जा सकता है. इसके लिए बैटर में थोड़ी हल्दी, अदरक-मिर्च का पेस्ट और चुटकी भर ईनो मिलाएं. इसे स्टीमर में 10-15 मिनट तक पकाएं और ऊपर से राई, तिल और करी पत्ते का तड़का लगाएं. यह डिश उन लोगों के लिए बेस्ट है जो ऑयली खाने से परहेज करते हैं.

Related Posts

राजस्थानी कढ़ी पकौड़ा घर पर बनाने की आसान रेसिपी, लहसुन के तड़के से बढ़ जाएगा स्वाद

कढ़ी भारतीय घरों में बनने वाली पसंदीदा डिश में से एक है. कभी इसे चावल के साथ खाया जाता है तो कभी गरमागरम रोटी के साथ. हर राज्य में कढ़ी…

शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरी मूली टिक्की, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे

 सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजी मूली मिलने लगती है. आमतौर पर लोग मूली से सलाद, अचार और पराठे बनाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी इसकी टिक्की ट्राई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पार्किंग ठेकों पर सख्ती की तैयारी, बठिंडा निगम के 178 कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

पार्किंग ठेकों पर सख्ती की तैयारी, बठिंडा निगम के 178 कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

पंजाब में सरकारी महिला कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, योजना का गलत लाभ लेने पर होगी वसूली

पंजाब में सरकारी महिला कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, योजना का गलत लाभ लेने पर होगी वसूली

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. अनिल गोयल और डॉ. सिमी मल्होत्रा को अहम प्रभार

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. अनिल गोयल और डॉ. सिमी मल्होत्रा को अहम प्रभार

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581