लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

लखनऊ. 
 लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने घर इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 164 रन बनाए हैं। उसका कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं बना सका। एडेन मार्करम ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 30 रन बनाए हैं। गुजरात के गेंदबाजों ने लखनऊ के तूफानी बल्लेबाजों को रोके रखा। टीम के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने चार विकेट लिए। लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2026 मैच आज लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आईपीएल 2026 के 19वें लीग मैच में गुजरात टाइटन्स टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम में कोई बदलाव कप्तान गिल ने नहीं किया है। लखनऊ ने भी टीम में कोई बदलाव नहीं किया। दोनों टीमें जीत के रथ पर सवार हैं।

लखनऊ की टीम को शुरुआत अच्छी नहीं मिली। दूसरे ही ओवर में मिचेल मार्श आउट हो गए। ऋषभ पंत पांचवें ओवर में चलते बने। वे 18 रन बना सके। तीसरा झटका एलएसजी को एडेन मारक्रम के रूप में लगा, जो 30 रन बनाकर आउट हुए। आयुष बदोनी सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। निकोलस पूरन और अब्दुल समद भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए।

लखनऊ ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं, जबकि जीटी ने आखिरी मैच में दिल्ली को हराया हुआ है। दोनों टीमें 2022 से आईपीएल खेल रही हैं, जिनमें से गुजरात टाइटन्स तो चैंपियन भी बन चुकी है, जबकि लखनऊ की टीम दो बार प्लेऑफ्स में पहुंची है, लेकिन फाइनल से अभी भी दूर है। इन दोनों के बीच हुए मैचों की बात करें तो अभी तक 7 मुकाबले हुए हैं। इनमें से 4 मुकाबले गुजरात टाइटन्स ने जीते हैं और 3 बार जीत लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली है। लखनऊ की टीम आज जीती तो मुकाबला बराबरी का हो जाएगा।

Related Posts

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 2028 से IPL में दिखेंगी 12 टीमें, नई फ्रेंचाइजी के लिए लगेगी करोड़ों की बोली

मुंबई  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक बार फिर अपने कुनबे को बढ़ाने के लिए तैयार है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगामी 2028 सीजन से कम से कम दो नई…

सैंडपेपर से गेंद खुरचकर कराई गई रिवर्स स्विंग, उस्मान ख्वाजा ने 2018 के विवाद पर खोले कई राज़

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपनी आत्मकथा 'सब्र' में 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुई बॉल टेंपरिंग के बारे में विस्तार से बताया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581